1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. टेलर स्विफ्ट ने दोस्त को दिया जन्मदिन पर सरप्राइज

टेलर स्विफ्ट ने दोस्त को दिया जन्मदिन पर सरप्राइज

लॉस एंजेलिस: गायिका टेलर स्विफ्ट ने अपनी हाईस्कूल की एक दोस्त अबीगैल को उनके 25वें जन्मदिन की दावत में एक सरप्राइज देकर उनके जन्मदिन को यादगार बना दिया। टेलर ने अपनी दोस्त के लिए डैशबोर्ड

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: गायिका टेलर स्विफ्ट ने अपनी हाईस्कूल की एक दोस्त अबीगैल को उनके 25वें जन्मदिन की दावत में एक सरप्राइज देकर उनके जन्मदिन को यादगार बना दिया। टेलर ने अपनी दोस्त के लिए डैशबोर्ड कन्फेशनल बैंड के मुख्य गायक और गिटारवादक क्रिस केरेबा की सरप्राइज प्रस्तुति का आयोजन किया था। यह बैंड हाईस्कूल से एएिगेल का पसंदीदा बैंड है।

टेलर ने इंस्टाग्राम पर तीन अलग-अगल वीडियो में यह सरप्राइज साझा किया।

वीडियो में अपनी दोस्त के साथ बहुत से मेहमानों के बीच देखी जा सकती हैं।

स्विफ्ट ने कहा, "मुझे लगता है कि एक चीज सबसे महत्पूर्ण है, अगर आप पहले से नहीं जानते हैं, संभवत: आपमें से ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि हाईस्कूल से अब तक अबीगैल का पसंदीदा बैंड डैशबोर्ड कन्फेशनल है।"

दूसरे वीडियो में टेलर कहती हैं, "मैं बस एक सवाल कर रही हूं। क्या यहां क्रिस केरेबा नाम का कोई व्यक्ति है?"

तीसर वीडियो में टेलर, अबीगैल और पार्टी के मेहमान क्रिस के साथ गाते-झूमते नजर आ रहे हैं।