8. मरियम शहाब “मेलिसा”– सिंगर/मॉडल
33 साल की मेलिसा लेबनान की पॉप सिंगर हैं। उनका पहला एल्बम मिस्र की मशहूर म्यूज़िक कंपनी अलम ऐ फ़ैन ने जारी किया था। उन्होंने ऐकॉन का साथ “यल्ली नस्सीनी” गाने में भी काम किया है जिसके लिये उनकी आलोचना भी हुई थी।
मेलिसा कहीं भी जाएं, उनकी सुरीली आवाज़ और दमदार शख़्सियत सबका ध्यान उनकी तरफ खींच लेती है।