1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. वेर्ने ट्रॉयर को पड़ा मिर्गी का दौरा, अस्पताल में भर्ती

वेर्ने ट्रॉयर को पड़ा मिर्गी का दौरा, अस्पताल में भर्ती

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड फिल्म श्रृंखला 'ऑस्टिन पॉवर्स' के अभिनेता वेर्ने ट्रॉयर को टेक्सास में मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, ट्रॉयर

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड फिल्म श्रृंखला 'ऑस्टिन पॉवर्स' के अभिनेता वेर्ने ट्रॉयर को टेक्सास में मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, ट्रॉयर शनिवार के समय जब वाको में 'हार्ट ऑफ टेक्सास कोमिक कोन' में भाग लेने जा रहे थे, तभी उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया। उनके प्रतिनिधि के मुताबिक एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

प्रतिनिधि ने कहा कि उनके जांच परिणाम सामान्य हैं और फिलहाल उनका स्वास्थ्य अच्छा है।

ट्रॉयर ने बाद में ट्वीट कर कहा, "सब कुछ सही है, दोस्तो। मेरे प्रति चिंता जाहिर करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।"

46 वर्षीय अभिनेता वेर्ने को 'ऑस्टिन पॉवर्स' की आखिरी दो फिल्मों में मिनी-मी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2008 में आई माइक मेयर्स की हास्य फिल्म 'द लव गुरु' में भी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह 2005 में रियलिटी शो 'द सरील लाइफ' में नजर आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।