A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जायन अपने 'कमाल के' साथियों के शुक्रगुजार

जायन अपने 'कमाल के' साथियों के शुक्रगुजार

लंदन: 'वन डायरेक्शन' बैंड के पूर्व सदस्य एवं गायक जायन मलिक ने एशियन अवार्ड्स 2015 में अपने 'कमाल के' पूर्व बैंड साथियों का शुक्रिया अदा किया। यह पहली बार है, जब बैंड से अलग होने

जायन ने अपने साथियों...- India TV Hindi
जायन ने अपने साथियों के किया शुक्रिया

लंदन: 'वन डायरेक्शन' बैंड के पूर्व सदस्य एवं गायक जायन मलिक ने एशियन अवार्ड्स 2015 में अपने 'कमाल के' पूर्व बैंड साथियों का शुक्रिया अदा किया। यह पहली बार है, जब बैंड से अलग होने के बाद जायन रेड कारपेट पर उतरे। वेबसाइट 'फीमेफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जायन को शुक्रवार रात संगीतजगत में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

जायन (22) ने पिछले माह वन डायरेक्शन बैंड को अलविदा कह दिया। उन्हें यह पुरस्कार उनके दोस्त व सहयोगी डिस्क जॉकी (डीजे) 'नॉटी ब्वॉय' के हाथों मिला।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद जायन ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि वह मितभाषी हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर ऐसे कार्यक्रमों में इस तरह के भाषण उनके पूर्व बैंड साथी निहाल होरान, लुइस टॉमलिन्सन, हैरी स्टाइल और लियाम पायने ही तैयार करते थे।

उन्होंने कहा, "मैं इस समय उन चार सर्वश्रेष्ठ साथियों को धन्यवाद भी देना चाहूंगा, जिनसे मैं बैंड में मिला और जिनके साथ वो सब मजेदार चीजें कीं। हमने साथ में जो चीजें की, उनमें से कुछ आजीवन मेरे साथ रहेंगी।"