1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. The Batman Trailer Out: DC की मच अवेटेड फिल्म 'द बैटमैन' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें

The Batman Trailer Out: DC की मच अवेटेड फिल्म 'द बैटमैन' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें

बैटमैन डीसी कॉमिक्स पर आधारित फिल्म 'द बैटमैन' 4 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

The Batman- India TV Hindi
Image Source : DC The Batman Trailer Out: DC की मच अवेटेड फिल्म 'द बैटमैन' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें

Highlights

  • द बैटमैन में रॉबर्ट पैटिनसन, अरबपति ब्रूस वेन की भूमिका में नजर आएंगे।
  • फिल्म को मैट रीव्स की तरफ से डायरेक्ट किया गया है।

वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की 'द बैटमैन' का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन को अरबपति ब्रूस वेन के रूप में दिखाया गया है, जो गोथम सिटी को खतरनाक अपराधियों से बचाता है। फिल्म में उनके अपोजिट कैटवूमन के तौर पर ज़ो क्रावित्ज़ नजर आएंगी। 

नई सुपरहीरो फिल्म, द बैटमैन के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे ब्रूस वेन, गोथम सिटी पर मंडरा रहे खतरे को टालने का काम करता है अपराधियों का सफाया करता है।

फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर बैटमैन के ट्रेलर को शेयर किया गया है।

यहां देखें ट्रेलर:

बैटमैन के बारे में
द बैटमैन डीसी कॉमिक्स पर आधारित है फिल्म है, जो बैटमैन फिल्म फ्रेंचाइजी का रीबूट वर्जन है। इस फिल्म को मैट रीव्स की तरफ से डायरेक्ट किया गया है। फिल्म के कलाकारों में रॉबर्ट पैटिनसन, पॉल डानो, जेफरी राइट, जॉन टर्टुरो और पीटर सरसागार्ड शामिल हैं। बैटमैन 4 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।