Sooryavanshi Movie Review: अक्षय-कैटरीना की एक्शन से भरपूर 'सूर्यवंशी' हुई रिलीज, मूवी देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू

इस मूवी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी हैं। इसमें जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, निहारिका रायजादा, विवान भटेना, सिकंदर खेर, निकितिन धीर और जावेद जाफरी भी हैं। अजय और रणवीर की कैमियो अपीयरेंस है।

मूवी रिव्यू:: सूर्यवंशी
Critics Rating: 3.5 / 5
पर्दे पर: Nov 5, 2021
कलाकार: अक्षय कुमार
डायरेक्टर: रोहित शेट्टी
शैली: ड्रामा/क्राइम
संगीत: -

लंबे समय से रिलीज के लिए अटकी हुई एक्शन मूवी 'सूर्यवंशी' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने अहम भूमिका निभाई है, जबकि रणवीर सिंह और अजय देवगन कैमियो अपीयरेंस में हैं। सोशल मीडिया बज को देखें तो इस मूवी को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। आइये जानते हैं कि कैसी है 'सूर्यवंशी'। 

एक्शन के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर धमाकेदार स्टंट करते हुए दिखाई दिए हैं, लेकिन रोहित शेट्टी के अंदाज में। सिल्वर स्क्रीन पर बैकग्राउंड में ब्लास्ट..अक्षय को हेलिकॉप्टर पर लटकते देखने.. बड़ी-बड़ी बिल्डिंग के ऊपर मंडराते हेलिकॉप्टर.. ये सीन्स बेहद दमदार हैं। कैटरीना का एक गाना इतना शानदार है कि आप खुद को झूमने से रोक नहीं पाएंगे। रणवीर और अजय की एंट्री व मारधाड़ वाले सीन्स आपको सीटी बजाने पर मजबूर कर देंगे। 

'सूर्यवंशी' रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड हुए रोहित शेट्टी, जानिए क्या है वजह

Image Source : twitter: taranadarsh सूर्यवंशी

कहानी

कहानी की बात करें तो फिल्म में अक्षय आतंकवाद निरोधी दस्ते के प्रमुख डीसीपी 'वीर सूर्यवंशी' के रूप में नजर आएंगे। वो मुंबई को होने वाले आतंकवादी हमले से बचाते दिखाई देंगे। वीर सूर्यवंशी, जो बिना डरे न सिर्फ दुश्मनों से लोहा लेता है, बल्कि आंखों में आंखें डालकर क्रिमिनल्स को डराता-धमकाता भी है। इस बीच उसे अपनी फैमिली का भी ख्याल रखना है। आखिर वो 'सपनों की नगरी' को कैसे बचाएंगे, ये देखने के लिए सिनेमाघर जाना होगा। 

एक्टिंग

एक्टिंग की बात करें तो अक्षय कुमार ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है। अजय और रणवीर भले ही कम समय के लिए स्क्रीन पर आए हों, लेकिन अपनी मौजूदगी दर्ज की है। कैटरीना ने एंटरटेनमेंट का तड़का बखूबी लगाया है। जैकी श्रॉफ निगेटिव रोल में खूब जंचे हैं। अन्य सह-कलाकारों का काम भी शानदार है।  

Image Source : insta: akshay kumar अक्षय कुमार

डायरेक्शन

रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में अच्छी कहानी के साथ-साथ कार उड़ाने, खतरनाक स्टंट, ब्लास्ट और हवा में लहराते हेलिकॉप्टर के साथ स्टंट के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों की यही खासियत है कि स्क्रीन पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म में भी उन्होंने एक्शन में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 

क्यों देखने जाएं फिल्म?

Image Source : insta: akshay kumar सूर्यवंशी 

लंबे समय बाद स्क्रीन पर धमाकेदार मूवी रिलीज हुई है। इससे पहले रोहित शेट्टी की 'सिंघम' और 'सिंबा' को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अगर आप रोहित शेट्टी की फिल्मों के फैन हैं और 'सिंघम' व 'सिंबा' की अगली कड़ी को अलग अंदाज में देखना चाहते हैं तो दिवाली के मौके पर फिल्म देखने थियेटर जरूर जाएं।

अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह और अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में कई सारे कलाकार नज़र आएंगे। इनमें जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, निहारिका रायजादा, विवान भटेना, सिकंदर खेर, निकितिन धीर और जावेद जाफरी शामिल हैं।