1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सूर्यवंशी' रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड हुए रोहित शेट्टी, जानिए क्या है वजह

'सूर्यवंशी' रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड हुए रोहित शेट्टी, जानिए क्या है वजह

 Published : Nov 05, 2021 09:48 am IST,  Updated : Nov 08, 2021 04:51 pm IST

फिल्म में अक्षय और कैटरीना के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नज़र आएंगे। अजय और रणवीर की कैमियो अपीयरेंस है।

Rohit Shetty trend on Twitter as Sooryavanshi released in Theaters akshay kumar katrina kaif film- India TV Hindi
'सूर्यवंशी' रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड हुए रोहित शेट्टी, जानिए क्या है वजह  Image Source : TWITTER: @ROHITSHETTY_FC

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर मूवी 'सूर्यवंशी' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। दिवाली के मौके पर थियेटर्स में रिलीज होने वाली ये बड़ी फिल्म है। ऐसे में मेकर्स ये उम्मीद लगा रहे हैं कि कोरोना के बाद एक बार फिर हॉल में रौनक लौटेगी। दूसरी तरफ ट्विटर पर फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ट्रेंड हो रहे हैं। इसकी वजह क्या है, आइये आपको बताते हैं। 

दरअसल, फैंस सूर्यवंशी फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेडट हैं। सब आशा कर रहे हैं कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो। इस फिल्म से जुड़ी टीम को लेकर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। कोई अक्षय और कैटरीना को सपोर्ट कर रहा है तो कोई रोहित की तारीफ करता दिखाई दे रहा है। यहां देखिए लोगों के ट्वीट:

'सूर्यवंशी' रिलीज होने से पहले एक्शन सीन में दिखे अक्षय कुमार, जलते ऑटो के साथ शेयर की तस्वीर

अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'सूर्यवंशी' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।  फिल्म में अक्षय आतंकवाद निरोधी दस्ते के प्रमुख डीसीपी 'वीर सूर्यवंशी' के रूप में नजर आएंगे।

इसमें जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, निहारिका रायजादा, विवान भटेना, सिकंदर खेर, निकितिन धीर और जावेद जाफरी भी हैं। अजय और रणवीर की कैमियो अपीयरेंस होगी।

एक्शन फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी पिक्च र, धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित है। 

यह यूनुस सजावल, फरहाद सामजी, संचित बेंद्रे और विधि घोड़गडनकर की एक पटकथा और शेट्टी की एक मूल कहानी पर आधारित है।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन