A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अदनान सामी: 'कुछ अच्छी चीज' पर काम कर रहा हूं

अदनान सामी: 'कुछ अच्छी चीज' पर काम कर रहा हूं

मशहूर गायक अदनान सामी रिकॉर्डिग स्टूडियो लौट आए हैं और उन्होंने कहा कि वह 'कुछ अच्छी चीज' पर काम कर रहे हैं।

Adnan Sami- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Adnan Sami

मशहूर गायक अदनान सामी रिकॉर्डिग स्टूडियो लौट आए हैं और उन्होंने कहा कि वह 'कुछ अच्छी चीज' पर काम कर रहे हैं। 'लिफ्ट करा दे', 'नूर ए खुदा' और 'भर दो झोली' जैसे गीतों के लिए चर्चित गायक ने अपने ट्विटर हैंडल पर नए संगीत पर काम करने की जानकारी साझा की। 

अदनान ने रविवार को एक पोस्ट में लिखा, "भारत के कुछ बेहतरीन संगीतकारों के साथ एक शानदार रिकॉर्डिग सत्र समाप्त किया, जिन्हें मैं अपने संगीत परिवार के रूप में बताता आया हूं।" उन्होंने लिखा, "वे बस अविश्वसनीय हैं.. कुछ अच्छा आ रहा है।" उन्होंने रिकॉर्डिग स्टूडियो में संगीतकारों के साथ तस्वीरें भी साझा कीं।

अदनान को आखिरी बार 2013 में अपनी स्वतंत्र एल्बम के साथ देखा गया था। हाल ही में वह गाने के रियलिटी शो 'द वॉइस' में एक कोच के रूप में नजर आए थे।

Also Read: