1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kabir Box Office Collection: शाहिद- कियारा स्टारर 'कबीर सिंह' की बंपर कमाई जारी, दूसरे दिन क्लेक्शन पहुंचा इतने करोड़ के पार

Kabir Box Office Collection: शाहिद- कियारा स्टारर 'कबीर सिंह' की बंपर कमाई जारी, दूसरे दिन क्लेक्शन पहुंचा इतने करोड़ के पार

 Published : Jun 23, 2019 01:48 pm IST,  Updated : Jun 23, 2019 01:49 pm IST

शाहिद- कियारा स्टारर कबीर सिंह को लोगों को काफी प्यार मिल रहा है और इसके साथ ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरे दिन 22.71 करोड़ पहुंच गई है। 

कबीर सिंह- India TV Hindi
कबीर सिंह

नई दिल्ली: शाहिद- कियारा स्टारर कबीर सिंह को लोगों को काफी प्यार मिल रहा है और इसके साथ ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरे दिन 22.71 करोड़ पहुंच गई है। आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़ की कमाई की थी और इसी फिल्म की कुल कमाई 43 करोड़ पास पहुंच गई है। फिल्म की कमाई देखकर यह उम्मीद कर सकते हैं यह फिल्म बड़ी कमाई कर सकती है। जैसा कि आपको पता है यह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह को डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने बनाया है।

पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कबीर सिंह एक्टर शाहिद कपूर की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा करने वाली सोलो फिल्म बन गई है। इसके साथ ही ये साल 2019 की टॉप 5 ओपनर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, कबीर सिंह ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 22.71 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 42।92 करोड़ रुपये हो गया है। फैंस के बीच शाहिद की कबीर सिंह का काफी क्रेज है और सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों की जबरदस्त भीड़ देखी जा सकती है। 

देश की 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई कबीर सिंह को अच्छा रिस्पांस मिलते देख एक्टर शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया। एक्टर ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया।

बता दें कि फिल्म कबीर सिंह एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है, जो अपनी प्रेमिका को खोने के बाद शराब और नशे में डूब जाता है और बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ता है। शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी, आदिल हुसैन, सोहम मजूमदार और सुरेश ओबेरॉय हैं। शाहिद की परफॉरमेंस की काफी तारीफ हो रही हैं और फैंस इस फिल्म को बहुत प्यार दे रहे हैं। हालांकि फिल्म फिल्म को आलोचकों से मिला जुला रिस्पॉंस मिल रहा है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन