A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आलिया भट्ट का पहला वीडियो सॉन्ग Prada हुआ रिलीज, कुछ ही मिनटों में हुआ वायरल

आलिया भट्ट का पहला वीडियो सॉन्ग Prada हुआ रिलीज, कुछ ही मिनटों में हुआ वायरल

आलिया भट्ट का पहला वीडियो सॉन्ग रिलीज हो गया है। गाने के रिलीज होने के कुछ ही मिनटों में इसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

Alia bhatt video song- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Alia bhatt video song

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट(Alia bhatt) हमेशा अपनी एक्टिंग में नयापन लाकर लोगों का दिल जीत लेती हैं। इस बार एक्टिंग की जगह वह म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं। आलिया की पहली वीडियो एल्बम सॉन्ग Prada रिलीज हो गया है। इस वीडियो में आलिया ने  पंजाबी गाने 'लैमबरगिनी' फेम ग्रुप द डोरबीन के साथ कोरेब्रेशन किया है।

Prada गाना द डोरबीन​ और श्रेया शर्मा ने गाया है। गाने में आलिया ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। लुक के साथ आलिया के मूव्स गाने में चार चांद लगा रहे हैं। इस वीडियो को जैकी भगनानी के रिकॉर्ड लेबल jjust Music ने प्रिसेंट किया है और गाने की कोरियोग्राफी बोस्को मार्टिस ने की है।

गाने के रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दी है। रिलीज होने के एक घंटे में ही हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिा के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का लोगो रिलीज किया जा चुका है। इस समय आलिया अपने पिता महेश भट्ट के साथ 'सड़क 2' की शूटिंग कर रही हैं।

Also Read:

पाकिस्तान में मीका की परफॉर्मेंस पर मचा बवाल, वीडियो देखकर भड़के लोग

सिंगर हनी सिंह के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वॉरंट, IPS ने 7 साल पहले दर्ज कराया था केस