1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Aur Pyaar Karna Hai: नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज, यहां देखें

Aur Pyaar Karna Hai: नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज, यहां देखें

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा का नया वीडियो सॉन्ग 'और प्यार करना है' रिलीज हो गया है। इस वीडियो सॉन्ग में दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

Guru Randhawa, Neha Kakkar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@GURURANDHAWA Guru Randhawa and Neha Kakkar

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और नेहा कक्कड़ के नए सॉन्ग 'और प्यार करना है' को रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही सॉन्ग को लोगों का प्यार मिलना शुरू हो गया है। इस नए सॉन्ग में गुरु के साथ नेहा कक्कड़ रोमांस करती नजर आ रही हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो सॉन्ग को 46 लाख से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

यहां देखें वीडियो

बीते दिनों  गुरु ने इस सॉन्ग का टीजर शेयर किया था। टीजर को देख कर फैंस के दिलों उत्सुकता बढ़ गई थी। इस सॉन्ग के लिए टीजर को शेयर करते हुए गुरु ने लिखा, ''प्यार के जादू को एक्सपीरिएंस करने के लिए तैयार हो जाएं.''

इस बारे में आप वाकिफ ही होंगे कि गुरु ने पिछले साल अपना वजन घटाया था। सिंगर अपने वजन घटाने के कारण भी सुर्खियों में भी रहे। इस बारे में एक वेबसाइट से बात करते हुए, सिंगर ने कहा, ''2020 उनके लिए बदलाव का साल रहा है और इस दौरान उन्होंने अपना वजन 15 किलो कम किया है।'' 

गुरु और नेहा के फैंस के नए सॉन्ग के बारे में बात करें तो उनके फैंस इसे लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। गुरु रंधावा ने अब तक हिंदी मीडियम, सिमरन, तुम्हारी सुलु, सोनू के टीटू की स्वीटी, दिल जंगली, बधाई हो, साहो, अर्जुन पटियाला जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं।

यहां पढ़ें

Nadiyon Paar: 'रूही' का नया सॉन्ग रिलीज, जाह्नवी कपूर की जबरदस्त डांसिंग आपका दिल जीत लेगी 

आमिर खान ने नए गाने के लिए खुद डिजाइन किया अपना लुक, एली अवराम संग आएंगे नजर

कियारा आडवाणी, बानी जे, राजा कुमारी के नए गाने 'आई एम ए रिबेल' में आईं नजर