A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'डांसिंग अंकल' संजीव श्रीवास्तव का म्यूज़िक वीडियो 'चाचा नाच' हुआ वायरल

'डांसिंग अंकल' संजीव श्रीवास्तव का म्यूज़िक वीडियो 'चाचा नाच' हुआ वायरल

साल 2018 में संजीव श्रीवास्तव (Sanjeev Shrivastava) का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने साले की शादी में 'आपके आ जाने से' पर डांस कर रहे थे। उसके बाद उनके कई डांसिंग वीडियो वायरल हुए।

Sanjeev Shrivastava- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE Sanjeev Shrivastava

साल 2018 में संजीव श्रीवास्तव (Sanjeev Shrivastava) का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने साले की शादी में 'आपके आ जाने से' पर डांस कर रहे थे। उसके बाद उनके कई डांसिंग वीडियो वायरल हुए। उन्हें लोग अब 'डांसिंग अंकल' के नाम से जानते हैं। अब उन्हें एक नया म्यूज़िक वीडियो मिला है।

यूएई के म्यूज़िक कंपोज़र और प्रोड्यूसर जसीम ने भारतीय सिंगर बेनी दयाल के साथ मिलकर 'चाचा नाच' म्यूज़िक वीडियो बनाया है, जिसमें संजीव श्रीवास्तव नज़र आ रहे हैं।

देखें वीडियो...

'आपके आ जाने से' पर संजीव का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी ज़िंदगी रातों-रात बदल गई थी। उन्हें सुनील शेट्टी, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, गोविंदा जैसे सितारों से मिलने का मौका भी मिला था।

बॉलीवुड सिलेब्स के अलावा मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संजीव के लिए सोशल मीडिया पर मैसेज लिखा था और उनसे मुलाकात भी की थी।

Also Read:

कंगना रनौत ने आमिर खान पर 'मणिकर्णिका' को सपोर्ट ना करने का लगाया था आरोप, एक्टर ने ऐसे दिया जवाब

'कलंक' के टीजर हुआ हिट, 24 घंटों में इतने करोड़ बार देखा गया

अपने 54वें जन्मदिन पर आमिर खान ने की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की अनाउंसमेंट