1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कलंक' के टीजर हुआ हिट, 24 घंटों में इतने करोड़ बार देखा गया

'कलंक' के टीजर हुआ हिट, 24 घंटों में इतने करोड़ बार देखा गया

 Published : Mar 14, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Mar 14, 2019 05:09 pm IST

1940 की पृष्ठभूमि पर आधारित 'कलंक' के टीजर में फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार नजर आ रहे हैं। 

कलंक- India TV Hindi
कलंक Image Source : TWITTER

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर की फिल्म 'कलंक' के टीजर को काफी प्यार और सराहना मिल रही है और इसके टीजर को 24 घंटे में 2.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मंगलवार को रिलीज हुए टीजर में फिल्म के कलाकार माधुरी दीक्षित नेने, आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा के किरदारों की झलक दिखाई गई है। इसे यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में 2.6 करोड़ व्यूज मिले हैं।

1940 की पृष्ठभूमि पर आधारित 'कलंक' के टीजर में फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार नजर आ रहे हैं। टीजर को 2.6 करोड़ व्यूज मिलने से उत्साहित वरुण ने कहा, "'कलंक' के टीजर को एक दिन में सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं।" 

वहीं, फिल्म की सह-निर्माता फॉक्स स्टार हिंदी ने ट्वीट कर कहा, "हमारी अनंत प्रेम कहानी को इतना प्यार जताने के लिए धन्यवाद।" 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'कलंक' का टीज़र देख की आलिया भट्ट की तारीफ

एवेंजर में कैप्टन मार्वल की तरह रोहित शेट्टी भी लाएंगे लेडी सिंघम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन