गणपति बप्पा के लिए भी गानों की फेहरिस्त खूब लंबी है। कोरोना काल में आप घर पर भी इन गानों को बजाकर बप्पा की भक्ति में डूब सकते हैं।
Image Source : SOCIAL MEDIAगणपति उत्सव में अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करें ये गानें
पूरे देश में लोगों ने कोविड-19 महामारी के बीच भगवान गणेश का श्रद्धाभाव सहित गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि, इस मौके पर आमतौर पर दिखने वाली धूमधाम और ग्लैमर गायब रहा। भक्त इस बार भगवान को 'विघ्नहर्ता' (बाधाओं का निवारण) के रूप में देख रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे उनकी प्रार्थनाओं को सुनेंगे और जल्द कोरोना महामारी खत्म करेंगे। बॉलीवुड में लगभग हर त्योहार पर गानें बने हैं। गणपति बप्पा के लिए भी गानों की फेहरिस्त खूब लंबी है। कोरोना काल में आप घर पर भी इन गानों को बजाकर बप्पा की भक्ति में डूब सकते हैं।