A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सलमान खान के साथ 4 साल बाद परफॉर्म करते दिखेंगे मीका सिंह

सलमान खान के साथ 4 साल बाद परफॉर्म करते दिखेंगे मीका सिंह

इंडियन प्रो म्यूजिक लीग (आईएमपीएल) में चार साल बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ परफॉर्म करते नजर आएंगे।

salman khan- India TV Hindi
Image Source : INSTA- SALMAN, MIKA  सलमान खान के साथ 4 साल बाद परफॉर्म करते दिखेंगे मीका सिंह 

मुंबई: सिंगर मीका सिंह अपकमिंग शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग (आईएमपीएल) में चार साल बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ परफॉर्म करते नजर आएंगे। इस बारे में बात करते हुए मीका सिंह ने कहा, "आईपीएमएल संगीत शैली प्रारूप के लिए एक नया फॉरमेट है, जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया था। सलमान भाई देश के सबसे बड़े स्टार हैं और यह बहुत मजेदार होगा। मैं उनके साथ काम करने का और अधिक इंतजार नहीं कर सकता।"

इस शो में बॉलीवुड हस्तियां श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, बॉबी देओल, सुरेश रैना, गोविंदा, जेनेलिया और रितेश देशमुख द्वारा समर्थित छह टीमें शामिल हैं। शो में एक स्टार गायक और एक उभरता सितारा होगा। सलमान खान शो के ब्रांड एंबेसडर हैं।

इस शो को करण वाही और वलूचा डिसूजा होस्ट करेंगे।

यहां पढ़ें

इसाबेल कैफ और सूरज पंचोली की फिल्म 'टाइम टू डांस' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें 

शाहिद कपूर के जन्मदिन पर ईशान खट्टर और कियारा आडवाणी ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

दिशा पटानी ने किया ऐसा शानदार स्टंट, खुद को रोक नहीं पाए टाइगर श्रॉफ और कर डाला ये कमेंट