A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आलिया भट्ट के Prada गाने पर पाकिस्तानी एक्टर ने लगाया ये आरोप

आलिया भट्ट के Prada गाने पर पाकिस्तानी एक्टर ने लगाया ये आरोप

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने आलिया भट्ट के गाने prada song पर कॉपी का आरोप लगाया है।

Prada Song- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Prada Song

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला म्यूजिक वीडियो कुछ दिन पहले रिलीज हुआ है। गाने का नाम Prada है जो लोगों को काफी पसंद आया है। य़ह गाना लैमबरगिनी फेम ग्रुप द डोरबीन ने गाया है। यह गाना अब किसी और वजह से चर्चा का हिस्सा बन गया है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने इस गाने को पाकिस्तानी गाने का कॉपी बताया है। मेहविश ने ट्वीट करते हुए लिखा- यह बहुत अजीब है। एक तरफ तो बॉलीवुड पाकिस्तान को मिलने वाले हर मौके पर गालियां देता है। दूसरी तरउफ बिना उन्हें बताए उनके गाने चुराता है। कॉपीराइट उल्लंघन और रॉयल्टी पेमेंट्स उनके लिए कोई मायने नहीं रखते।

यह पहली बार नहीं है इससे पहले  पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश शाहरुख खान को बार्ड ऑफ ब्लड के ट्रेलर पर भी कमेंट कर चुकी हैं। नेटफ्लिक्स सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड का ट्रेलर रिलीज होने के बाद मेहविश ने शाहरुख खान को टैग करते हुए ट्वीट किया था।

Also Read:

Lakk Boom Boom Video Song: युविका चौधरी का म्यूजिक वीडियो 'लक्क बूम बूम' हुआ रिलीज

Dhagala Lagali - Dream Girl: आयुष्मान खुराना और रितेश देशमुख के साथ नुसरत के ठुमके