मुंबई: आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का नया गाना Dhagala Lagali रिलीज हो गया है। इस गाने में रितेश देशमुख भी नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों एक्टर और एक्ट्रेस गणपति बप्पा के सामने मराठी गाने Dhagala Lagali रिलीज हो गया है। गाने की शुरुआत में रितेश देशमुख गणपति बप्पा के सामने हाथ जोड़ते हैं और इसके बाद आयुष्मान खुराना से कहते हैं- अरे पूजा! हर बार हर हिंदी फिल्म का प्रमोशनल गाना पंजाबी में होता है, इस बार मराठी में हो जाए? आयुष्मान कहते हैं- क्यों नहीं भाऊ?
Related Stories
आयुष्मान खुराना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गाना शेयर किया है। गाना शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा है- आला रे आला! तैयार हो जाइए फेस्टिव सीजन में ये गाना सुनने के लिए। Dhagala Lagali रिलीज हो गया-
ड्रीम गर्ल का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है, जो एकता कपूर, शोभा कपूर और आशीष सिंह द्वारा निर्मित है। "ड्रीमगर्ल" 13 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
Also Read:
#DhagalaLagali: 'ड्रीम गर्ल' के गाने के लिए साथ आए आयुष्मान खुराना और रितेश देशमुख, देखिए Teaser
फ़िल्म 'छिछोरे' का नया गाना 'वो दिन' हुआ रिलीज, बीते दिनों की खूबसूरत यादें हो जाएंगी ताज़ा!