1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आयुष्मान खुराना-नुसरत भरूचा मशहूर मराठी गाने 'ढगाला लागली कळ' के रीमिक्स में ठुमके लगाते आएंगे नज़र!

आयुष्मान खुराना-नुसरत भरूचा मशहूर मराठी गाने 'ढगाला लागली कळ' के रीमिक्स में ठुमके लगाते आएंगे नज़र!

 Published : Aug 21, 2019 08:20 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 08:20 pm IST

आयुष्मान खुराना-नुसरत भरूचा इन दिनों "ढगाला लागली कळ पाणी थेंब थेंब गळं" के रीमिक्स की शूटिंग में व्यस्त है 

आयुष्मान खुराना-नुसरत...- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना-नुसरत भरूचा मशहूर मराठी गाने 'ढगाला लागली कळ' के रीमिक्स में ठुमके लगाते आएंगे नज़र!

मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी "ड्रीम गर्ल" के लिए सुर्खियां बटोर रहे है। हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के ट्रेलर उनके फैन्स को खूब पसंद आया, अब हर कोई आयुष्मान का यह अनदेखा अवतार देखने के लिए उत्साहित है। "ड्रीम गर्ल" के गीत "राधे राधे" में जमकर थिरकने के बाद, अब आयुष्मान पहली बार मराठी गाने के रीमिक्स पर अपने डांस का दमख़म दिखाते हुए नज़र आएंगे।

फ़िल्म "ड्रीम गर्ल" के लिए विशेष तौर पर दादा कोंडके की मराठी फिल्म के सुपरहिट गीत "ढगाला लागली कळ पाणी थेंब थेंब गळं" का रीमिक्स  बनाया गया है जिस पर आयुष्मान और नुसरत थिरकते हुए नज़र आएंगे। यह पहली बार होगा जब आयुष्मान किसी मराठी गाने पर डांस करते हुए नज़र आएंगे। फ़िल्म की मुख्य जोड़ी इन दिनों "ढगाला लागली कळ पाणी थेंब थेंब गळं" के रीमिक्स की शूटिंग में व्यस्त है और जल्द ही अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार है!

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के मजेदार कंटेंट और एक पेचीदा विषय के साथ दर्शकों को उत्साहित। अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी और राज भंसाली जैसे उम्दा कलाकारों की टोली के साथ, ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। "ड्रीम गर्ल" 13 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Also Read:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 21 Aug: वेदिका ने नायरा को मारा ताना, कहा- बीच में आ गई हो

Mission Mangal Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर छाया अक्षय कुमार की फिल्म का जादू, कमाए इतने करोड़

शादी के 8 साल बाद TV एक्ट्रेस माही विज बनीं मां, जय भानुशाली से शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन