1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mission Mangal Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर छाया अक्षय कुमार की फिल्म का जादू, कमाए इतने करोड़

Mission Mangal Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर छाया अक्षय कुमार की फिल्म का जादू, कमाए इतने करोड़

 Published : Aug 21, 2019 11:25 am IST,  Updated : Aug 21, 2019 11:39 am IST

अक्षय कुमार, विद्या बालन स्टारर 'मिशन मंगल' का बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है।

मिशन मंगल- India TV Hindi
मिशन मंगल Image Source : INSTAGARM

मिशन मंगल बॉक्स ऑफिल कलेक्शन: अक्षय कुमार, विद्या बालन स्टारर 'मिशन मंगल' का बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि मिशन मंगल की कुल कमाई 115 करोड़ के पास पहुंच गई है। बता दें कि अक्षय की फिल्म मिशन मंगल ने अपने रिलीज के 6छठे दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म देश से लेकर विदेशों तक अच्छा कमाई कर रही है। बता दें कि अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, कृति कुल्हारी स्टारर मिशन मंगल ने पहले ही दिन 29.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसी का नतीजा है कि यह फिल्म 2019 की दूसरी शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

मिशन मंगल की ओपनिंग कमाई 29.16 करोड़, शुक्रवार- 17.28 करोड़ रुपये, शनिवार- 23.58 करोड़, रविवार- 27.54 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 97.56 पहुंच गई है। और सोमवार की कलेक्शन 8.91, मंगलवार की कलेक्शन 7.92 करोड़ और अब इस फिल्म की कुल कलेक्शन 115 करोड़ के पास पहुंच गई है।

बता दें कि यह सिर्फ भारत की कुल कमाई है। मिशन मंगल में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुलहरी और सोनाक्षी सिन्हा की अहम भूमिका है। फिल्म की कहानी भारत द्वारा मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक भेजे गए मंगल यान की है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर रिलीज की गई थी।

ये भी पढ़ें:

अक्षय कुमार के बाद अब एकता कपूर लेकर आईं 'मिशन मंगल' पर वेब सीरीज, कहा- 'मैं गर्वित हूं...'

आर्टिकल 370 पर बोलीं एकता कपूर, कहा- 'एक देश, एक कानून की आवश्यकता पूरे राष्ट्र को है'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन