1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Dilbara Song Out: पति पत्नी और वो का गाना 'दिलबरा' हुआ रिलीज, कार्तिक आर्यन पर गया है फिल्माया

Dilbara Song Out: पति पत्नी और वो का गाना 'दिलबरा' हुआ रिलीज, कार्तिक आर्यन पर गया है फिल्माया

पति पत्नी और वो का नया गाना 'दिलबरा' रिलीज हो चुका है। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

Dilbara song out- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE Dilbara song out

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का एक और गाना रिलीज हो गया है। 'दिलबरा' नाम का यह गाना सैड सॉन्ग है जो पूरी तरह से कार्तिक आर्यन पर ही फिल्माया गया है। गाने में सचित टंडन, परंपरा ठाकुर ने अपनी आवाज दी है वहीं गाने के लीरिक्स नवि फिरोजवाला ने लिखे हैं। 

आज ये गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को कार्तिक आर्यन पर फिल्माया गया है जो अपनी पुरानी जिंदगी को याद करके गाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें कार्तिक आर्यन के भूमि पेडनेंकर से शादी और अनन्या पांडे के साथ अफेयर के कुछ सीन्स डाले गए है। 

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को शादी की पहली सालगिरह से पहले दिया सरप्राइज, देखें Video

पति पत्नी और वो फिल्म की बात करें तो इसमें आपको लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा। भूमि फिल्म में कार्तिक की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं तो वहीं अनन्या उनकी प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म सिनेमाघरों पर 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। देखिए गाना-

The Kapil Sharma Show: 'पति पत्नी और वो' की स्टार कास्ट संग 'सपना' ने जमकर की मस्ती, देखें Video