A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, सिंगर ने फैंस से की ये खास अपील

राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, सिंगर ने फैंस से की ये खास अपील

राहुल को हाल में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में देखा गया और अब वे स्टंट आधारित कार्यक्रम ‘‘खतरों के खिलाड़ी’’ के सीजन 11 में भी हिस्सा लेंगे।

rahul vaidya facebook account hacked - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: RAHULVAIDYARKV राहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, सिंगर ने फैंस से की ये खास अपील 

सिंगर राहुल वैद्य ने गुरुवार को बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा करते हुए प्रशंसकों को उनके फेसबुक अकाउंट से किये गये किसी भी तरह के पोस्ट को नजरअंदाज करने की हिदायत दी। 

राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, ‘‘मेरा फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। कृपया हैकर द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो को नजरअंदाज करें। जल्द इसे ठीक कराने की कोशिश कर रहा हूं।’’ 

Image Source : instagramराहुल वैद्य का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक

द्य को पहली बार तब पहचान मिली जब उन्होंने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘इंडियन आइडल’’ में बतौर उम्मीदवार हिस्सा लिया था। उन्होंने ‘‘बे इंतहा’’, ‘‘तेरा इंतजार’’ और ‘‘कुबूल कर ले’’ जैसे गीत गाये। 

गायक को हाल में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में देखा गया और अब वे स्टंट आधारित कार्यक्रम ‘‘खतरों के खिलाड़ी’’ के सीजन 11 में भी हिस्सा लेंगे।