रानू मंडल अपनी सुरीली आवाज की वजह से रातोंरात मशहूर हो गई थीं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ था।
Ranu Mondal
मुंबई: इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल (Ranu Mondal) ने हिमेश रेशमिया और मशहूर सिंगर उदित नारायण के साथ नया गाना रिकॉर्ड किया है। इस नए गाने 'कह रही हैं नजदीकियां' की रिकॉर्डिंग को हिमेश ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
बता दें कि रानू मंडल अपनी सुरीली आवाज की वजह से रातोंरात मशहूर हो गई थीं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी मूवी 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका दिया।
इस फिल्म ने रानू ने कई गानों को आवाज दी है, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद भी किया। रानू अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।