1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बेटे को लेकर 'बिग बॉस 13' के स्टेज पर पहुंची दलजीत कौर, एंट्री से पहले सलमान के सामने रो पड़ीं एक्ट्रेस

बेटे को लेकर 'बिग बॉस 13' के स्टेज पर पहुंची दलजीत कौर, एंट्री से पहले सलमान के सामने रो पड़ीं एक्ट्रेस

 Published : Sep 30, 2019 01:15 pm IST,  Updated : Sep 30, 2019 01:26 pm IST

29 सितंबर की रात टीवी का सबसे कॉनेट्रोवर्सियल शो बिग बॉस के लॉन्च एपिसोड ऑन एयर किया। सलमान खान के इस शो में इस बार काफी कुछ ऐसा है जो आप पहली बार बिग बॉस के सीजन में देखेंगे

दलजीत कौर- India TV Hindi
दलजीत कौर Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 13: 29 सितंबर की रात टीवी का सबसे कॉनेट्रोवर्सियल शो बिग बॉस के लॉन्च एपिसोड ऑन एयर किया गया। सलमान खान के इस शो में इस बार काफी कुछ ऐसा है जो आप पहली बार बिग बॉस के सीजन में देखेंगे। अभी तक 'बिग बॉस 13' में सभी 13 कंटेस्टेंट्स कोएना मित्रा, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्य, दलजीत कौर, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, सिद्धार्थ डे, अबु मलिक, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, आसिम रिआज और शेफाली बग्गा ने बिग बॉस हाउस में एंट्री कर ली है। लेकिन इन सब के बीच में सबसे दिलचस्प था दलजीत कौर की एंट्री।

टीवी एक्ट्रेस दलजीत ने जब बिग बॉस के स्टेज पर सलमान के सामने पहुंची तब वह रो पड़ीं क्योंकि उन्हें अपने बेटे से तीन महीने तक दूर रहना पड़ेगा। साथ ही जब सलमान ने दलजीत से पूछा कि इस घर में वह किस उम्मीद से आईं तो उन्होंने कबा कि वह प्यार की तलाश में आई हैं। 

बता दें कि बिग बॉस के इंस्टाग्राम पेज पर दलजीत की तस्वीर शेयर करते हुए काफी तारीफ लिखा गया, "दलजीत कौर आई है बिग बॉस 13 में सबके दिलों पर राज करने," आपको बता दें बिग बॉस ने दलजीत कौर को टेलिविज़न की रानी, पंजाबी कुड़ी और मल्टी टास्किंग मम्मी का टैग दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन