1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. रानू मंडल ने बेटी एलिजाबेथ के साथ गाया गाना, वीडियो हुआ वायरल

रानू मंडल ने बेटी एलिजाबेथ के साथ गाया गाना, वीडियो हुआ वायरल

रानू मंडल ने अपनी बेटी के साथ मोहम्मद रफी का गाना गाया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रही है।

Ranu mondal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Ranu mondal

इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल इन दिनों अपने गाने की वजह से हर जगह छाई हुई हैं। वह लता मंगेशकर का गाना गाकर फेमस हुई थीं। उनका एक वीडियो वायरल हो गया था जिससे वह रातो रात स्टार बन गई। रानू मंडल ही नहीं बल्कि बेटी भी बेहद अच्छा गाती हैं। रानू मंडल और उनकी बेटी का एक गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रही है।

रानू मंडल और उनकी बेटी एलिजाबेथ के मोहम्मद रफी का गाना आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे गाते हुए वीडियो वारल हो रही है। रानू मंडल की बेटी की आवाज भी उन्हीं की तरह बेहद सुरीली है।

आपको बता दें रानू मंडल का गाना तेरी मेरी कहानी आज रिलीज होने वाला है। गाने का टीज़र कल रिलीज कर दिया गया था। यह हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी हीर का गाना होगा। रानू मंडल ने हमिशे रेशमिया के लिए 3 गाने रिकॉर्ड किए हैं।

रानू मंडल लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा गाकर फेमस हुई थीं। रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने उनकी गाना गाते हुए वीडियो बनाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। जिसके बाद से वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं।

Also Read:

पाकिस्तानी के आमंत्रण पर अमेरिका में परफॉर्म करने की खबर पर आया दिलजीत सिंह दोसांझ का जवाब

'प्रस्थानम' का नया गाना 'दिल दारियां' हुआ रिलीज, अली फजल और अमायरा दस्तूर की केमिस्ट्री आई नजर