सपना चौधरी के नए गाने 'लुटेरा' का पहला पोस्टर सामने आ गया है। इस पोस्टर में सपना बेहद सुंदर लग रही हैं।
Image Source : INSTAGRAMSapna choudhary song first look
हरियाणवीं सिंगर सपना चौधरी का नया गाना 'लुटेरा' जल्द ही रिलीज होने वाला है। गाने का पहला पोस्टर सपना चौधरी ने शेयर किया है। फर्स्ट पोस्टर में सपना चौधरी बेहद सुंदर लग रही हैं। गाने का पहला लुक सपना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सपना चौधरी ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- जल्द ही आ रहा है लुटेरा। पोस्टर की बात करें तो सपना मल्टीकलर के लंहगा पहने हुए नजर आई रही हैं। एक हाथ से वह शराब फैला रही हैं तो उनकी दूसरी तरफ एक इंसान हाथ में बंदूक लेकर खड़ा हुआ है।
आपको बता दें यह गाना आर नाइत ने गाया और लिखा है। गाने को जगजीत पाल सिंह ने प्रोड्यूस किया है।
सपना चौधरी बिग बॉस 11 से फेमस हुई थीं। सिंगिंग के साथ वह एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। उनकी डेब्यू फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट रिलीज हो चुकी है। सपना चौधरी हरियाणवीं के साथ भोजपुरी और हिंदी गाने भी गा चुकी हैं।