1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Ghungroo Song Out: 'घुंघरू टूट गए' पंकज उदास के गाने को नए अंदाज में दिखा रहे हैं ऋतिक रोशन और वाणी कपूर

Ghungroo Song Out: 'घुंघरू टूट गए' पंकज उदास के गाने को नए अंदाज में दिखा रहे हैं ऋतिक रोशन और वाणी कपूर

 Published : Sep 05, 2019 11:10 am IST,  Updated : Sep 05, 2019 11:10 am IST

Ghungroo Song: अरिजीत सिंह और शिल्पा राव के गाए गाने में ऋतिक रोशन और वाणी कपूर जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं।

Ghungroo Song Out- India TV Hindi
Ghungroo Song Out

Ghungroo Song Out: ''इतनी जोर से नाची आज... कि घुंघरू टूट गए'' पंकज उदास का ये  गाना 90s में खूब पॉपुलर हुआ था। अब इसी गाने को नए अंदाज में पेश किया है विशाल-शेखर ने। गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने। गाने में ऋतिक रोशन और वाणी कपूर के डांस मूव्स दिखाई दे रहे हैं। इसे साल का सबसे बड़ा म्यूजिक एंथम कहकर रिलीज किया गया है। 

वाणी कपूर इस गाने में जितनी खूबसूरत लग रही हैं उतनी ही खूबसूरती से उन्होंने डांस किया है। बात जब ऋतिक रोशन के डांस की हो तो उसमें तो कोई शक नहीं है कि वो बॉलीवुड के बेस्ट डांसर हैं। 

वॉर फिल्म में ऋतिक रोशन और वाणी कपूर के अलावा टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में ऋतिक और टाइगर आमने-सामने होंगे। वॉर फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के मौके पर रिलीज होगी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन