1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद बन रहे हैं मजेदार मीम्स, वायरल हो रहे हैं ये डायलॉग

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद बन रहे हैं मजेदार मीम्स, वायरल हो रहे हैं ये डायलॉग

 Published : Aug 28, 2019 11:17 am IST,  Updated : Aug 28, 2019 11:17 am IST

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इस पर मीम्स बन रहे हैं। 'वॉर' के कुछ डायलॉग्स को वायरल किया जा रहा है।

War Memes- India TV Hindi
War Memes Image Source : INSTAGRAM

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म वॉर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और डांस नजर आया है। फिल्म में ऋतिक रोशन का नाम कबीर और टाइगर श्रॉफ का नाम खालिद है। फिल्म में वाणी कपूर भी अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही इस पर मीम्स बनना शुरू हो गए हैं।

ट्रेलर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के कुछ डायलॉग्स हैं जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। जिसके मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन डायलॉग्स को कई चीजों से जोड़ा जा रहा है।

यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। वॉर, यशराज बैनर की फ़िल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। वॉर तमिल और तेलूगु में भी रिलीज़ होगी। कुछ दिन पहले फिल्म का टीज़र भी रिलीज हुआ था जिसे काफ़ी पसंद किया गया था। वॉर ऋतिक की इस साल दूसरी फिल्म है। 

Also Read:

स्टेज पर अकेले खड़े थे निक जोनस, प्रियंका ने कमाल का फोटोशॉप करके बना दी कपल फोटो, हो रही वायरल

बेटी की इयर पियर्सिंग देखकर KGF स्टार यश रोने लगे, वाइफ ने सोशल मीडिया पर लिखा- पापा-बेटी अब ठीक हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन