1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्टेज पर अकेले खड़े थे निक जोनस, प्रियंका ने कमाल का फोटोशॉप करके बना दी कपल फोटो, हो रही वायरल

स्टेज पर अकेले खड़े थे निक जोनस, प्रियंका ने कमाल का फोटोशॉप करके बना दी कपल फोटो, हो रही वायरल

 Published : Aug 28, 2019 09:46 am IST,  Updated : Aug 28, 2019 10:32 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस का साथ देने के लिए जिस तरह से फोटो शॉप का सहारा लिया, वो फैंस को बीच काफी वायरल हो रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा-निक...- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

मुंबई: बॉलीवुड ब्यूटी और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को हाल ही में बेस्ट पॉप वीडियो सॉन्ग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड निक और उनके भाइयों जो जोनस और केविन जोनस को सकर गाने के लिए मिला। अमेरिकन सिंगर निक जोनस ​की एक तस्वीर तब से इंटरनेट पर वायरल हो रही है जब से उन्होंने वीएमए में पुरस्कार जीता है।जैसे ही जोनस ब्रदर्स को विजेता घोषित किया गया था, उन तीनों ने अपनी सीट से कूदकर अपनी-अपनी पत्नियों को चूमा, सोफी ने जो और डेनियल ने केविन को चूमा, जबकि निक बीच में खड़े थे क्योंकि प्रियंका चोपड़ा वहां नहीं थीं। अब प्रियंका चोपड़ा ने एक फोटोशॉप की हुई तस्वीर शेयर की है। 

प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार सुबह पति निक जोनस की उसी तस्वीर को इंटरनेट पर वायरल करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर ले लिया, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। अभिनेत्री ने अपने पति की बाहों में खुद को फोटोशॉप किया और यह कहते हुए कैप्शन दिया, “मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं निक जोनस बधाई हो! मुझे आप सभी पर बहुत गर्व है!

बता दें, सकर गाना फैन्स को खूब पसंद आया था। इंटरनेट पर धूम मचाने के तुरंत बाद सकर ने बिलबोर्ड टॉप 100 में भी शीर्ष स्थान हासिल किया।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
Image Source : TWITTERप्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

इसे भी पढ़ें-

ज्योतिषियों के कहने पर बदली गई सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' के ट्रेलर रिलीज की तारीख!

अक्षय कुमार ने मां के साथ शेयर किया वीडियो, तो पत्नी ट्विंकल ने दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन