1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा को होटल के खाने में मिला कीड़ा, होटल के खिलाफ गुस्से में किया ट्वीट

प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा को होटल के खाने में मिला कीड़ा, होटल के खिलाफ गुस्से में किया ट्वीट

 Published : Aug 26, 2019 01:58 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 01:58 pm IST

प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा को होटल के खाने में कीड़ा मिला, जिसके बाद वो काफी गुस्से में हैं।

प्रियंका चोपड़ा-मीरा...- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा-मीरा चोपड़ा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने हाल ही में इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो में मीरा ने एक होटल के खाने का वीडियो शेयर किया है। दरअसल मीरा चोपड़ा अहमदाबाद के एक होटल में रुकी थी, इस दौरान उन्होंने जब होटल से खाना मंगाया तो उस खाने में कीड़े निकल आए जिसे देखकर मीरा चोपड़ा को बहुत गुस्सा आया। मीरा चोपड़ा ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है- 'अहमदाबाद के एक होटल में रुकी और मेरे खाने में कीड़े निकले। ये होटल वाले इतने पैसे लेते हैं और बदले में आपको कीड़े खिलाते हैं। ये बहुत चौंकाने वाला है अब सेफ्टी नियम कहां गए?'

मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) के इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। अभी तक होटल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस (Rahul Bose) ने भी होटल की शिकायत ट्विटर पर पोस्ट करके दी थी। एक होटल ने राहुल बोस से 2 केलों के बदले 442 रुपये लिए थे।  बाद में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ द्वारा सीजीएसटी की धारा 11 के उल्लंघन के लिए होटल को जिम्मेदार ठहराया गया और होटल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन मीरा चोपड़ा भी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। मीरा ने शरमन जोशी के साथ साल 2016 में फिल्म '1920 लंदन (1920 London)' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। मीरा जल्द ही अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा संग फिल्म  'सेक्शन 375 (Section 375)' में नजर आएंगी। 

Also Read:

सलमान खान-आलिया भट्ट के फैंस के लिए बुरी खबर, ईद पर नहीं रिलीज होगी 'Inshallah', लेकिन मिलेगा ये सरप्राइज

इलियाना डिक्रूज का ब्वॉयफ्रेंड संग हुआ ब्रेकअप! ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर को लंबे समय से कर रही थीं डेट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन