1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने पिता अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा- काश आप हमारे साथ होते..

प्रियंका चोपड़ा ने पिता अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा- काश आप हमारे साथ होते..

 Published : Aug 24, 2019 07:05 am IST,  Updated : Aug 24, 2019 07:05 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने पति अशोक चोपड़ा की जन्मतिथि पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra Image Source : INSTAGRAM

हर बच्चे के लिए उनके माता-पिता सब कुछ होते हैं। उनके आस-पास नहीं होने पर खास दिनों पर उनकी बहुत याद आती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने पिता अशोक चोपड़ा के साथ ना होने पर भी उनका जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका ने अपने पिता की जन्मतिथि पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

प्रियंका ने एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें उनके पिता की फोटो के साथ एक गाना बज रहा है। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- हर साल मैं और सिड आपको किसी तरह से सरप्राइज देने की कोशिश करते थे। लेकिन हम बार ऐसा कुछ नहीं कर पाते थे। क्योंकि आपको हमेशा सब पता होता था। मैं आशा करती हूं आप जहां भी हों आपको पता हो आप हमेशा हमारे साथ हैं। मैं जो भी करती हूं, मैं हमेशा आपके प्रोत्साहन के बारे में सोचती हूं। मैं हर चीज चुनने में आपका साथ मांगती हूं। मेरे साथ जो भी होता है उसके लिए आपकी दुआओं की शुक्रगुजार हूं। जन्मदिन मुबारक हो डैड। काश आप हमेशा हमारे साथ होते।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम  भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

Also Read:

 

आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं सोनम कपूर, फैन्स को आयोडीन नमक खाने की सलाह दी

शाहरुख खान ने लॉन्च किए डाक विभाग के नए एनवलप

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन