1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सिंगर श्रेया घोषाल बनने वाली हैं मां, बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

सिंगर श्रेया घोषाल बनने वाली हैं मां, बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात की खुशखबरी उन्होंने फैंस के साथ साझा की।

सिंगर श्रेया घोषाल जल्द ही मां बनने वाली हैं मां, बेबी बंप की तस्वीर की शेयर- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SHILADITYA सिंगर श्रेया घोषाल जल्द ही मां बनने वाली हैं मां, बेबी बंप की तस्वीर की शेयर

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात की खुशखबरी उन्होंने फैंस के साथ साझा की। श्रेया ने इंस्टाग्राम अकांउट पर बेबी बंप फ्लांट करते हुए तस्वीर शेयर की। 

श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बेबी श्रेयादित्य अपने रास्ते पर है! शिलादित्य मुखोपाध्याय और मैं आप सभी के साथ इस खबर को साझा करने के लिए रोमांचित हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है क्योंकि हम अपने जीवन में इस नए अध्याय के लिए खुद को तैयार किया हैं'  

सिंगर हर्षदीप कौर बनीं मां, पति संग फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर बताई खुशखबरी

आपको बता दें , श्रेया ने 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय से बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी।

श्रेया के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में प्लेबैक सिंगर के तौर पर सिंगिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म में  'बैरी पिया', सिलसिला ये चाहत का, छलक-छलक, मोरे पिया और डोला रे डोला गया था। जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। 

अभी तक श्रेया 200 से अधिक फिल्मों के गीतों में अपनी आवाज का जादू चला चुकी हैं।