1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. यो यो हनी सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैन्स हैरान, 12 घंटे में बढ़े 50 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स

यो यो हनी सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैन्स हैरान, 12 घंटे में बढ़े 50 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स

'लोका' गाने के समय बढ़े हुए वजन के साथ नजर आए हनी सिंह ने लॉकडाउन में अपनी बॉडी पर काम किया और अब इतने फिट हो गए हैं कि फैन्स हैरान रह गए 

honey singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM HONEY SINGH यो यो हनी सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैन्स हैरान

मशहूर म्यूजिक कंपोजर और रैपर यो यो हनी सिंह सुर्खियों में है, वजह है उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन। हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर करके लोगों को हैरान कर दिया। लोका गाने के समय बढ़े हुए वजन के साथ नजर आए हनी सिंह ने लॉकडाउन में अपनी बॉडी पर काम किया और अब इतने फिट हो गए हैं कि फैन्स हैरान रह गए और बहुत खुश भी हैं। देखते ही देखते हनी सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे। 

हनी सिंह की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।  हनी सिंह का नया लुक देखकर उनके नए फैन्स भी बन गए हैं, तभी तो 12 घंटे के अंदर हनी सिंह के 50 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स बढ़ गए हैं।

हनी सिंह ने 'हाई हील्स', 'ब्राउन रंग', 'डोप शोप', 'इसे कहते हैं हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'सनी सनी' व 'लव डोज' जैसे हिट सॉन्ग दिए हैं। हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रांसफॉर्मेशन की कई फोटोज शेयर की हैं। वो अपनी फिट बॉडी और मसल्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'लॉकडाउन में की गई मेहनत।'

साल 1983 में पंजाब के होशियारपुर में जन्में हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उन्होंने बॉलीवुड से उन गानों को इंट्रोड्यूस कराया, जिन्हें पार्टी एंथम कहना गलत नहीं होगा। अपने गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाले हनी सिंह की लाइफ में सब कुछ सही नहीं था। उनकी जिंदगी में भी कई उतार चढ़ाव आए। जब उन्होंने सफलता का मुकाम हासिल कर लिया तो कई मुश्किलों से भी गुजरना पड़ा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनी सिंह का करियर जब कामयाबी के शिखर पर था, तब उन्हें बायपोलर डिस्ऑर्डर हो गया। ये डिप्रेशन का एक स्टेज है। हालांकि, हनी सिंह ने हार नहीं मानी और दमदार वापसी की। 

यहां देखिए हनी सिंह के फैन्स कैसे उनका स्वागत कर रहे हैं-








https://twitter.com/DesiKalakarYYHS/status/1278693846679826438