Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: लॉकडाउन में हनी सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन, वर्कआउट कर बनाई जबरदस्त बॉडी

Pics: लॉकडाउन में हनी सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन, वर्कआउट कर बनाई जबरदस्त बॉडी

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 02, 2020 10:55 am IST, Updated : Jul 02, 2020 11:08 am IST
  • 'हाई हील्स', 'ब्राउन रंग', 'डोप शोप', 'इसे कहते हैं हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'सनी सनी' व 'लव डोज' जैसे हिट सॉन्ग गाने वाले सिंगर, रैपर, एक्टर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ महीनों पहले जब उन्होंने 'लोका' गाने के साथ वापसी की तो उनके बढ़े हुए वजन को लेकर काफी चर्चा हुई। अब लॉकडाउन में हनी सिंह ने खुद का ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया है। वो एकदम फिट नज़र आ रहे हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
    Image Source : instagram: @yyhsofficial

    'हाई हील्स', 'ब्राउन रंग', 'डोप शोप', 'इसे कहते हैं हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'सनी सनी' व 'लव डोज' जैसे हिट सॉन्ग गाने वाले सिंगर, रैपर, एक्टर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ महीनों पहले जब उन्होंने 'लोका' गाने के साथ वापसी की तो उनके बढ़े हुए वजन को लेकर काफी चर्चा हुई। अब लॉकडाउन में हनी सिंह ने खुद का ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया है। वो एकदम फिट नज़र आ रहे हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

  • हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रांसफॉर्मेशन की कई फोटोज शेयर की हैं। वो अपनी फिट बॉडी और मसल्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'लॉकडाउन में की गई मेहनत।'
    Image Source : instagram: @yyhsofficial

    हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रांसफॉर्मेशन की कई फोटोज शेयर की हैं। वो अपनी फिट बॉडी और मसल्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'लॉकडाउन में की गई मेहनत।'

  • हनी सिंह का नया रूप देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। बता दें कि साल 1983 में पंजाब के होशियारपुर में जन्में हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उन्होंने बॉलीवुड से उन गानों को इंट्रोड्यूस कराया, जिन्हें पार्टी एंथम कहना गलत नहीं होगा।
    Image Source : instagram: @yyhsofficial

    हनी सिंह का नया रूप देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। बता दें कि साल 1983 में पंजाब के होशियारपुर में जन्में हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उन्होंने बॉलीवुड से उन गानों को इंट्रोड्यूस कराया, जिन्हें पार्टी एंथम कहना गलत नहीं होगा।

  • अपने गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाले हनी सिंह की लाइफ में सब कुछ सही नहीं था। उनकी जिंदगी में भी कई उतार चढ़ाव आए। जब उन्होंने सफलता का मुकाम हासिल कर लिया तो कई मुश्किलों से भी गुजरना पड़ा। 
    Image Source : instagram: @yyhsofficial

    अपने गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाले हनी सिंह की लाइफ में सब कुछ सही नहीं था। उनकी जिंदगी में भी कई उतार चढ़ाव आए। जब उन्होंने सफलता का मुकाम हासिल कर लिया तो कई मुश्किलों से भी गुजरना पड़ा। 

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनी सिंह का करियर जब कामयाबी के शिखर पर था, तब उन्हें बायपोलर डिस्ऑर्डर हो गया। ये डिप्रेशन का एक स्टेज है। 
    Image Source : instagram: @yyhsofficial

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनी सिंह का करियर जब कामयाबी के शिखर पर था, तब उन्हें बायपोलर डिस्ऑर्डर हो गया। ये डिप्रेशन का एक स्टेज है। 

  • हालांकि, हनी सिंह ने हार नहीं मानी और दमदार वापसी की। कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के बीच पॉप स्टार यो-यो हनी सिंह ने अपने वजन और मासपेशियों पर काम किया। शेयर हुई टोंड शरीर की तस्वीर देखते ही उनके प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
    Image Source : instagram: @yyhsofficial

    हालांकि, हनी सिंह ने हार नहीं मानी और दमदार वापसी की। कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के बीच पॉप स्टार यो-यो हनी सिंह ने अपने वजन और मासपेशियों पर काम किया। शेयर हुई टोंड शरीर की तस्वीर देखते ही उनके प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।