1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. शहर में साइको किलर का खौफ, बहन की तलाश में भटकता इंस्पेक्टर, सस्पेंस भरपूर है OTT की 'सेकंड केस ऑफ सीताराम'

शहर में साइको किलर का खौफ, बहन की तलाश में भटकता इंस्पेक्टर, सस्पेंस भरपूर है OTT की 'सेकंड केस ऑफ सीताराम'

ओटीटी पर कुछ बेहतरीन देखना का प्लान बना रहे हैं तो सस्पेंस से भरपूर साउथ की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'सेकंड केस ऑफ सीताराम' देख सकते हैं। कहानी एक ऐसे सनकी सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छोटे से कस्बे में क्रूर हत्याएं करता है।

Second Case Of Seetharam- India TV Hindi
Image Source : X/@LAHARIMUSIC प्राइम वीडियो की क्राइम-थ्रिलर 'सेकंड केस ऑफ सीताराम'

ओटीटी पर साउथ की कई धांसू फिल्में उपलब्ध है, जिनकी कास्ट से ज्यादा उनकी कहानी का बोलबाला रहा है। अगर आप भी कुछ ऐसा देखना चाहते हैं तो इस शानदार कहनी का मजा ले सकते हैं। क्राइम थ्रिलर कहानी देखने का मजा तब और ज्यादा बढ़ जाता है, जब साइको-किलर भी उसका हिस्सा हो। मर्डर मिस्ट्री दर्शकों को हमेशा अपनी ओर खींचती हैं, क्योंकि इनमें सस्पेंस और एक्शन साथ देखने को मिलता है। दर्शक सुरागों को जोड़ने, छिपे हुए मकसद का पता लगाने और असली कातिल का खुलासा होने से पहले ही उसकी पहचान का अंदाजा लगाने जैसी चुनौतियों को सुलझा पसंद करते थे। 'सेकंड केस ऑफ सीताराम' वहीं फिल्म है, जिसमें यह सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा।

ओटीटी की बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर

1 घंटे 56 मिनट की ये कहानियां तनाव और रोमांच पैदा करती हैं, जिससे दर्शक शुरू से आखिर तक इनसे जुड़े रहते हैं। 'सेकंड केस ऑफ सीताराम' 2026 में रिलीज हुई एक बेहतरीन भारतीय क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 2021 की हिट फिल्म 'सीताराम बिन केस नंबर 18' का सीक्वल है। फिल्म में विजय राघवेंद्र लीड रोल में हैं। उनके साथ गोपालकृष्ण देशपांडे और उषा भंडारी भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन और सह-निर्माण देवी प्रसाद शेट्टी ने किया है।

सस्पेंस हिला देगा दिमाग

'सेकंड केस ऑफ सीताराम' में एक खतरनाक साइको किलर की कहानी है, जो दर्शकों को अपराधियों के दिमाग को समझने का मौका देती हैं, जबकि जांच करने वाले एक दिलचस्प सफर दिखाते हैं। मर्डर मिस्ट्री में अचानक आने वाले ट्विस्ट और चौंकाने वाले खुलासे दर्शकों को कहानी में पूरी तरह डुबो देते हैं, जिससे उनकी जिज्ञासा शांत होती है और उन्हें पहेली सुलझाने का मौका भी मिलता है। सस्पेंस, रहस्य और भावनाओं का मेल क्राइम थ्रिलर को सबसे लोकप्रिय जॉनर
बनाता है।

कहां देखें सेकंड केस ऑफ सीताराम?

सेकंड केस ऑफ सीताराम को IMDb पर 6.5 रेटिंग मिली है। अगर यदि आप इसे देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

दिल्ली वाली भौजी संग कृष्णा अभिषेक को देख अंकिता का बना मुंह, भारती सिंह ने दीपिका सिंह को किया रोस्ट, वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

मम्मियों के सामने नहीं चलेगी Gen Z की स्मार्टनेस! शिल्पा शेट्टी का शो 'मां है ना' बनेगा एंटरटेनमेंट का अड्डा, किचन में भिड़ेंगी दो पीढ़ियां