भारती सिंह के सबसे चर्चित शो 'लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के बाद अब शिल्पा शेट्टी अपना कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो 'मां है ना' लेकर आ रही हैं, जिसमें किचन में दो पीढ़ियां भिड़ेंगी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शो से जुड़े कुछ फनी वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें Gen Z कंटेस्टेंट्स और उनकी मम्मियों की झलक देखने को मिल रही है। जी 5 का नया शो 'मां है ना' बाकी से बहुत अलग होने वाला है, ऐसा मेकर्स ने दावा किया है। उनके अनुसार ये भारत का पहला शो है, जिसमें बच्चे अपनी मां के साथ किचन संभालते नजर आने वाले हैं। शिल्पा शेट्टी और स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव कपूर इसे होस्ट करने वाले हैं।
'मां है ना' की किचन में Gen Z और मम्मियों का होगा धमाका
शिल्पा शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'मां है ना' एक अनोखा एंटरटेनमेंट शो है, जिसमें मशहूर Gen Z क्रिएटर्स और उनकी मम्मियों को एक ही किचन में साथ लाया जाएगा। इस दौरान उनके बीच कुकिंग चैलेंज के साथ-साथ मजेदार बातचीत, हंसी-मजाक और दिल को छू लेने वाले पलों भी देखने को मिलेंगे। यह शो दो पीढ़ियों के बीच के खास रिश्ते पर आधारित होने वाला है, जब मां और बच्चे मिलकर खाना बनाते दिखाई देंगे। ये शो हर उम्र के लोगों के देखने लायक है, जिसमें सिर्फ और सिर्फ एंटरटेनमेंट है। 'मां है ना' एक कुकिंग शो से कहीं ज्यादा है, जिसे एंटरटेनमेंट हब कहा जा सकता है।
'मां है ना' के कंटेस्टेंट्स कौन हैं?
'मां है ना' में कंटेस्टेंट्स कई Gen Z क्रिएटर्स धमाका करते नजर आने वाले हैं। इसमें उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज ढोलकिया और सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ नजर आने वाली है। इस शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक तान्या मित्तल हैं, जो अपनी मां सुनीता मित्तल संग पहली बार किसी शो में सात दिखाई देने वाली हैं। वहीं, मुनेश तंवर अपने बेटे गुल्लू के साथ कुशल तंवर बन धूम मचाएंगे। शाहिदा अंसारी अपने भतीजे अफगान के साथ और रिंजू शर्मा बेटी भाग्यश्री ई शर्मा के साथ शो में दिखेंगी। मनीषा रानी अपने पिता मनोज कुमार के साथ कॉमेडी का तगड़ा लगाएगी।
कहां देखें शिल्पा शेट्टी का नया कुकिंग शो
'मां है न' का पहला एपिसोड देखना न भूलें, जिसके बाद ही पता चलेगा कि इस नए कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो को देखने में कितना मजा आएगा। कॉमेडी, मस्ती-मजाक और दिल को छू लेने वाले पलों से भरपूर यह शो 12 जून को सिर्फ ZEE5 हिंदी पर शुरू हो रहा है।
ये भी पढे़ं-
KSBKBT 2: नंदिनी के एक सच ने खड़े कर दिए कई सवाल, क्या तुलसी फिर से जोड़ पाएगी टूटते रिश्ते?