1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 10 एपिसोड की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर सीरीज, ओटीटी पर मचा रही तहलका, सस्पेंस हिला देगा दिमाग

10 एपिसोड की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर सीरीज, ओटीटी पर मचा रही तहलका, सस्पेंस हिला देगा दिमाग

क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और अगर आप ओटीटी पर कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं तो ये नई कहानी देख सकते हैं। इस सीरीज के सस्पेंस को देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा।

Vijay Sethupathi- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM JIOHOTSTAR विजय सेतुपति

ओटीटी पर हर तरह की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, लेकिन कुछ कहानी बिना शोर-शराबे के दस्तक देती है और तहलका मचा देती है। आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम थ्रिलर सीरीज देखने का क्रेज बढ़ गया है और इसी वजह से इस तहर का कंटेंट सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप घर पर रह कर अपना मनोरंजन करना चाहते हैं तो ये नई सीरीज देखी जा सकती हैं। अगर आप भी किसी ऐसी कहानी की तलाश में है, जिसकी स्क्रिप्ट और कास्ट की एक्टिंग दमदार हो और सस्पेंस दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखे तो आप ये नई सीरीज जरूर देख सकते हैं।

जियो हॉटस्टार की नई क्राइम थ्रिलर सीरीज

हम बात कर रहे हैं, विजय सेतुपति की सीरीज 'काट्टान' की जो 27 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई। विक्रम वेधा और महाराजा के बाद अब साउथ की एक और शानदार कहानी के साथ सुपरस्टार सेतुपति ने तहलका मचा दिया है, क्योंकि इसकी कहानी दिल को छूने वाली है, जिसका हर एपिसोड सस्पेंस से भरपूर है। इस सीरीज के सस्पेंस को देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। इसकी कहानी आपको आखिरी तक सीट से बांधे रखने वाली है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

सस्पेंस से भरपूर कहानी ने ओटीटी पर किया कब्जा

'काट्टान' सीरीज को एम मणिकंदन और बी अजितकुमार ने डायरेक्ट किया है। इसमें विजय सेतुपति के अलावा मिलिंद सोमन सुदेव नायर, कलैवानी भास्कर, मुथुकुमार, वीजे पार्वती, रिशा जैकब्स मोनिका और वडिवेल मुरुगन भी हैं। सीरीज में कुल 10 एपिसोड हैं। हर एपिसोड में इतने धांसू ट्विस्ट आते हैं कि आप नया एपिसोड देखे बिना नहीं रह पाएंगे। आईएमडीबी पर इस सीरीज को 7.1 की रेटिंग मिली है। जियो हॉटस्टार पर पर आते ही ये सीरीज टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है।

धांसू कहानी उड़ा देगी नींद

'काट्टान' की कहानी विजय सेतुपति के किरदार मुथु के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे समझाने के लिए आपको पूरी कहानी देखनी होगी। मुथु को कोई हीरो मानता है तो कोई राक्षस और कोई चमत्कार, यह सब तब शुरू होता है जब तमिलनाडु के एक पुलिस स्टेशन के पास एक कटा हुआ सिर मिलता है। एक गांव पर बनी ये थ्रिलर वेब सीरीज आपके होश उड़ा देगी।

ये भी पढे़ं-

राजपाल यादव और अक्षय कुमार ने रीक्रिएट किया 'भूल भुलैया' का फेमस कॉमेड सीन, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

'धुरंधर 2' ने तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड, 'बाहुबली 2' के प्रोड्यूसर ने दिया कलेक्शन अपडेट, टीम को दी बधाई