1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजपाल यादव और अक्षय कुमार ने रीक्रिएट किया 'भूल भुलैया' का फेमस कॉमेड सीन, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

राजपाल यादव और अक्षय कुमार ने रीक्रिएट किया 'भूल भुलैया' का फेमस कॉमेड सीन, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Mar 29, 2026 09:53 am IST,  Updated : Mar 29, 2026 09:53 am IST

'व्हील ऑफ फॉर्चून' में अक्षय कुमार और राजपाल यादव ने भूल भुलैया का फेमस 'पानी' सीन फिर रीक्रिएट किया, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

akshay kumar- India TV Hindi
राजपाल यादव और अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM/@SONYLIVINDIA

टीवी का नया क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्चून' इन दिनों अपने मजेदार एपिसोड की वजह से चर्चा में बना हुआ है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अब एक एपिसोड सुर्खियों में है, जिसमें अक्षय कुमार और राजपाल यादव जमकर मस्ती करते दिखाई दिए। दोनों ने 12 अक्टूबर, 2007 को रिलीज हुई अपनी सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' का मशहूर 'पानी' वाला सीन को एक बार फिर से रीक्रिएट किया गया और जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया गया, यह तुरंत वायरल हो गया। राजपाल यादव और अक्षय कुमार का ये फनी वीडियो छाया हुआ है।

राजपाल यादव-अक्षय कुमार का फनी वीडियो

'व्हील ऑफ फॉर्चून' के सेट पर 'भूत बंगला' स्पेशल एपिसोड में एकता कपूर, वामिका गब्बी और राजपाल यादव पहुंचे थे। शो के दौरान ऑडियंस में बैठे एक फैन ने अक्षय और राजपाल से आइकॉनिक 'पानी' सीन के बारे में बात की, जो आज भी पर देकने को मिल जाता है। यह बात सुनते ही मौके का फायदा उठाते हुए एकता कपूर ने उनसे वही सीन दोबारा करके दिखाने को कहा और इसके बाद दोनों ने धमाका कर दिया। अक्षय और राजपाल ने वो फेमस सीन फिर से रीक्रिएट किया, जैसे ही अक्षय पानी बोलते है तो राजपाल यादव उछल पड़ते है। यह कॉमेडी एक्ट देख सभी को जोर-जोर से हंसाने लगाते हैं।

एक्ट देख एकता-वामिका हुए हैरान 

ये वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा, 'व्हील पे कॉमेडी के असली खिलाड़ी... देखिए दुनिया का नंबर 1 गेम शो अक्षय कुमार के साथ – व्हील ऑफ फॉर्च्यून, अभी स्ट्रीमिंग, सोम–शुक्र, रात 9 बजे... सोनी लिव और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन।' अक्षय कुमार और राजपाल यादव का एक्ट देख एकता कपूर और वामिका गब्बी भी हैरान रह जाती हैं। साथ ही उनकी तारीफ भी करती हैं।

कॉमेडी रोल करना पसंद है राजपाल को 

अक्षय कुमार और राजपाल यादव की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी जोड़ियों में से एक है, जिन्होंने 'भूल भुलैया' (छोटा पंडित), 'फिर हेरा फेरी' और 'गरम मसाला' जैसी कल्ट फिल्मों में काम किया है। बता दें कि अक्षय और राजपाल की जोड़ी 'भूत बंगला' में नजर आएगी, जो 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढे़ं-

80 के दशक की एक्ट्रेस, जिसने करियर के पीक पर छोड़ दी थीं इंडस्ट्री, धर्मेंद्र-राज बब्बर संग दी हिट, अब कहां है गायब?

प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज, पहले 9 एपिसोड ने जीता दिल, अब पार्ट 2 से दमदार वापसी को तैयार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन