1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 8.1 रेटिंग वाली मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, 1 घंटे 50 मिनट की कहानी देख फटी रह जाएंगी आंखें, सस्पेंस से है भरपूर

8.1 रेटिंग वाली मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, 1 घंटे 50 मिनट की कहानी देख फटी रह जाएंगी आंखें, सस्पेंस से है भरपूर

आप भी मिस्ट्री थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो हम आपको एक धांसू साउथ की फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। 1 घंटे 50 मिनट की कहानी में जबरदस्त टर्न्स और ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। इसे आईएमडीबी पर भी धांसू रेटिंग मिली है।

best thriller Kshanam- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM SUN NXT YT साउथ की धांसू थ्रिलर फिल्म

ओटीटी पर बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं, जिनकी कहानी लोगों को बेहद पसंद आती है और वे बिना बोर हुए उन्हें बार-बार देखते हैं। अगर आप भी थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपको साउथ की एक बेहतरीन फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जो अपनी कहानी की वजह से आज भी देखी जाती है। ऐसे में अगर आप अब कुछ नया थ्रिलिंग और दिमाग घुमा देने वाले कंटेंट की तलाश में हैं तो यह फिल्म आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर सस्पेंस और एक्शन एक साथ देखने को मिलेगा। मूवी का क्लाइमैक्स देख आपके होश उड़ जाएंगे।

10 साल पहले रिलीज हुई धांसू मिस्ट्री थ्रिलर

आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक धांसू थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी आपके दिमाग के पेंच ढीले कर देगी। इसमें एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा एक साथ देखने को मिलेगा। हम बात कर रहे हैं। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'क्षणम' की, जो बहुत ही मजेदार है। तेलुगु भाषा की इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म को रविकांत पेरेपु ने डायरेक्ट किया है, जो ओटीटी पर हिंदी में भी उपलब्ध है। इसकी कहानी एक्स गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी सफलता के कारण इस फिल्म को कई भाषाओं में रीमेक किया गया। तमिल में 'सत्या', हिंदी में 'बागी 2' और कन्नड़ में 'आद्या' के नाम से बनाया गया।

कहानी देख ढीले हो जाएंगे दिमाग के पेंच

'क्षणम' की कहानी ऋषि नाम के एक सैन फ़्रांसिस्को-स्थित इन्वेस्टमेंट बैंकर के इर्द-गिर्द घूमती है। ऋषि अपनी एक्स गर्लफ्रेंड श्वेता की मदद करने के लिए भारत लौटता है ताकि वह उसकी 5 साल की बेटी रिया को ढूंढ सके, जिसका अपहरण हो गया है। जैसे-जैसे पुलिस असहयोग करती है और सबूत गायब होते जाते हैं। ऋषि को चौंकाने वाले धोखे और सच का पता चलता है, जिससे यह खुलासा होता है कि बच्ची का गायब होना बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है। इसे IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है। इसे आप सन नेक्स्ट और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

फिल्म ने बजट से ज्यादा की कमाई

2016 की तेलुगू थ्रिलर फिल्म 'क्षणम' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसे लगभग 1–2 करोड़ के कम बजट में बनाया गया था और अपनी शुरुआती रिलीज के दौरान इसने दुनिया भर में 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। विदेश में लगभग 10 करोड़ कमाए। इस फिल्म में आदिवी शेष और अदा शर्मा के अलावा अनुसूया भारद्वाज, वेनेला किशोर, सत्यम राजेश, सत्यदेव और रवि वर्मा भी हैं।

ये भी पढें-

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: 'भूत बंगला' ने दूसरे दिन 60 करोड़ का आंकड़ा किया पार, बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका

Bigg Boss Marathi 6 को मिले टॉप 5 फाइनलिस्ट, किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी? कब और कहां देख सकते हैं फिनाले