1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 8.5 IMDb रेटिंग वाली बेजोड़ फिल्म, सरल और शांत अंदाज में होती है 'डुअल' शुरुआत, फिर ट्विस्ट देख कांप जाता है कलेजा

8.5 IMDb रेटिंग वाली बेजोड़ फिल्म, सरल और शांत अंदाज में होती है 'डुअल' शुरुआत, फिर ट्विस्ट देख कांप जाता है कलेजा

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जिसे देखकर आपका कलेजा कांप उठेगा। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली है और अब भी ओटीटी पर खूब देखी जा रही है।

dual- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/SURESH SAGIRAJU - MIGRATING BIR 8.5 रेटिंग वाली धांसू फिल्म।

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी शुरुआत तो काफी सरल और शांत होती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ने लगती है रोमांच और सस्पेंस बढ़ता जाता है और फिर डर का ऐसा मंजर सामने आता है, जिसे देखकर न तो दिमाग कुछ सोचने लायक रह जाता है और न ही समझने के। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसमें हॉरर के साथ-साथ साइंस फिक्शन का भी जबरदस्त तड़का है। साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम है 'Not All Movies Are The Same: Dual', जो 2025 में रिलीज हुई एक हॉरर, साइंस-फिक्शन है। इस फिल्म की खासियत ये है कि इसमें दो कहानियां हैं, जो साथ-साथ चलती हैं।

खौफनाक घटनाओं और ट्विस्ट से भरी है फिल्म

'नॉट ऑल मूवीज आर द सेम: डुअल' की कहानी खौफनाक घटनाओं और ट्वि्स्ट से भरी है। फिल्म में दो कहानियां साथ-साथ चलती हैं, जो आपस में जुड़ी हैं। एक मछुआरा है, जो झील किनारे बसे एक शांत से गांव में रहता है और दूसरी तरफ खौफनाक घटनाएं हैं, जो दर्शकों को पलक झपकाने का भी मौका नहीं देतीं। सगीराजू सुरेश के निर्देशन में बनी ये एक तेलुगु फिल्म है, जो ओटीटी पर हिंदी में भी मौजूद है। 

आईएमडीबी पर मिली है शानदार रेटिंग

नॉट ऑल मूवीज आर द सेम: डुअल की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 8.5 रेटिंग मिली है। इसकी खासियत ये है कि ये लीक से हटकर है, जिसकी कहानी भी नई है और स्क्रीनप्ले भी बेहद दमदार है। फिल्म देख चुके दर्शकों का कहना है कि ये फिल्म शुरुआत से आखिरी तक बांधे रखती है। फिल्म में डर है, सनकीपन है और साथ ही साथ ढेर सारा मनोरंजन भी है, जो आपको सीट से हिलने का मौका नहीं देती।

क्या है कहानी कहानी?

कहानी की बात करें तो नॉट ऑल मूवीज आर द सेम: डुअल एक साइंस-फिक्शन है, जो हॉरर के साथ परोसी गई है। फिल्म की कहानी एक शांत झील के किनारे बसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दो कहानियां साथ चलती हैं, एक तरफ एक जवान आदमी है, जो अपना सबकुछ खो चुका है और खुद को जॉम्बी से भरी एक समानंत दुनिया में फंसा है। उसे जिंदा रहना है, जिसके लिए उसे लड़ना होगा। लेकिन, साथ ही उसे ये भी समझना है कि आखिर वो यहां आया कैसे। दूसरी कहानी में एक मछुआरा है, जिसे झील के पास पैसों से भरा बैग मिलता है  और उसकी किस्मत बदल जाती है। वो इन पैसों को लेकर सपने संजोने लगता है, लेकिन यही पैसे उसके लिए एक बुरा सपना बन जाते हैं। इसके बाद दोनों कहानियां आपस में जुड़ती हैं, जो अपने साथ भयावह ट्विस्ट और टर्न लेकर आती है।

ओटीटी पर कहां देखें?

अगर आप नॉट ऑल मूवीज आर द सेम: डुअल देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो और Lionsgate play पर इस फिल्म को देख सकते हैं और वो भी अपनी पसंदीदा भाषा में। ये फिल्म तेलुगु और हिंदी के साथ-साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः 'मां को कैंसर था, शादी टूट रही थी', जब दर्द से तड़प रहे थे अर्जुन रामपाल, याद आया जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त