1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मां को कैंसर था, शादी टूट रही थी', जब दर्द से तड़प रहे थे अर्जुन रामपाल, याद आया जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त

'मां को कैंसर था, शादी टूट रही थी', जब दर्द से तड़प रहे थे अर्जुन रामपाल, याद आया जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 09, 2026 10:56 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 10:56 pm IST

अर्जुन रामपाल इन दिनों अपने करियर के सबसे शानदार पड़ाव पर हैं। 'धुरंधर' में मेजर इकबाल की भूमिका से दर्शकों को इंप्रेस करने के बाद अब उनके पास नए ऑफर्स की लाइन लगी है। लेकिन, एक समय था जब वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने अब अपनी लाइफ के उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है।

arjun rampal- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल। Image Source : INSTAGRAM/@RAMPAL72

अर्जुन रामपाल बॉलीवुड में सालों से अपना कब्जा जमाए हुए हैं। एक मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू करने के बाद फिल्मी दुनिया तक में कदम जमाने तक, अर्जुन रामपाल ने अपना रास्ता अपने दम पर तय किया है। पिछले कुछ दिनों से वह आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपने मेजर इकबाल के किरदार से सबको हैरान कर दिया। धुरंधर ने उनके करियर को नई उड़ान दे दी है। लेकिन, एक समय था जब उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल मची थी। एक तरफ जहां पत्नी मेहर जेसिया के साथ उनका बसा-बसाया घर टूट गया तो वहीं दूसरी तरफ उनकी मां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थीं। अब हाल ही में अर्जुन रामपाल ने अपनी जिंदगी के उस सबसे मुश्किल समय के बारे में बात की है।

अर्जुन रामपाल का छलका दर्द

अर्जुन रामपाल लंबे समय से गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिनसे उनके दो बेटे भी हैं। धुरंधर की रिलीज के बाद ही अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला से सगाई की थी। लेकिन, गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में आने के पहले वह एक खूबसूरत शादीशुदा लाइफ जी रहे थे। उन्होंने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां भी हैं। लेकिन, 2019 में उनका और मेहर का तलाक हो गया। अब अर्जुन रामपाल ने बताया कि जब उनका मेहर से तलाक हुआ, उस वक्त उनकी मां कैंसर से जूझ रही थीं। ये उनकी जिंदगी का वो मुश्किल दौर था, जब वह अपने दोस्तों तक से दूर हो गए थे।

जब मेहर जेसिया संग टूट रहा था अर्जुन रामपाल का रिश्ता

अर्जुन ने 'Cancelled to Crown' में साइकोलॉजिस्ट सोहिनी के साथ बातचीत में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की। उनसे जब पूचा गया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा अकेलापन कब महसूस किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा अकेलापन तब महसूस हुआ, जब वह खुद से ही कनेक्टेड नहीं थे। वह बताते हैं कि जब उनकी मेहर जेसिया संग शादी टूट रही थी, उनकी जिंदगी अस्थिर हो गई थी। वह कहते हैं- 'मेरी शादी में कुछ ठीक नहीं चल रहा था और वो समय मेरे लिए सबसे मुश्किल था। मुझे लगता है कि प्यार स्टेबल नहीं होता, जिंदगी में कुछ भी स्थिर नहीं होता। हम सब लगातार बदलते रहते हैं।'

अर्जुन रामपाल की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर

अर्जुन रामपाल ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त के बारे में बात करते हुए कहा- 'मुझे लगता है कि वो मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था। उसी समय मेरी मां को कैंसर हो गया था और मेरा रिश्ता भी बुरे दौर से गुजर रहा था। एक तरफ मैं अपनी मां को खो रहा था और उन सबको भी जो मेरे करीब थे। मैंने 3 साल पहले ही अपने पिता को खोया था और दोस्तों को भी खोता जा रहा था। मैंने जिन्हें भी पाने में मेहनत की, उन सबको खोता जा रहा था।' इसी दौरान अर्जुन ने बताया कि इन सब मुश्किलों से बाहर निकलने में गैब्रिएला ने उनकी मदद की। एक्टर कहते हैं- 'मैं बहुत लकी था कि उस वक्त मुझे गैब्रिएला जैसी पार्टनर मिली।'

ये भी पढ़ेंः 5 फिल्म करके ही अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने छोड़ दिया बॉलीवुड? 4 साल से हैं नदारद, अब फिल्में न करने पर दिया जवाब

श्मशान घाट पहुंचे शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी, किया दावा- आत्माओं से की बात, पीपल के पेड़ पर दिखा अजीब सफेद चेहरा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन