हलक में अटक जाएगा पानी, सुनाई देने लगेंगी भयानक आवाजें, कई दिनों तक उड़ जाएगी नींद, सच्ची घटनाओं से भरी है खौफनाक सीरीज
अगर आप हॉरर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन है तो आपको हाल के दिनों में आई वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए। इस सीरीज को देखने के बाद आपके चारों ओर डर का मंजर होगा।
अगर आप अंधेरे कमरों और अनसुनी आवाजों के शौकीन हैं तो ओटीटी की दुनिया में एक नया धमाका हुआ है। अमेजन प्राइम वीडियो एमएक्स प्लेयर पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह सीरीज महज काल्पनिक डरावनी कहानियों जैसी नहीं है, बल्कि यह भारत के सबसे मशहूर पैरानॉर्मल इनवेस्टिगेटर गौरव तिवारी की रहस्यमयी जिंदगी और उनकी आज तक न सुलझ पाने वाली मौत की सच्ची दास्तां पर आधारित है। इस सीरीज को देखने के बाद
एक खौफनाक शुरुआत
सीरीज का आगाज किसी साधारण कहानी की तरह नहीं, बल्कि एक ठंडे और खामोश मुर्दाघर से होता है। स्क्रीन पर गौरव तिवारी के पोस्टमार्टम का दृश्य उभरता है, जो दर्शकों के मन में पहली ही फुटेज से सिहरन पैदा कर देता है। पुलिस रिकॉर्ड में भले ही इसे आत्महत्या का मामला दर्ज करने की कोशिश की गई हो, लेकिन गौरव के गले पर मिले वो अजीबोगरीब गहरे निशान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे। यहीं से एक लेखिका की एंट्री होती है, जो गौरव के जीवन के पन्नों को पलटना शुरू करती है और दर्शकों को ले जाती है फ्लैशबैक के उस सफर पर, जहां से 'भय' की असली शुरुआत होती है।
पायलट की वर्दी से पैरानॉर्मल की दुनिया तक
सीरीज के फ्लैशबैक में हम देखते हैं कि गौरव तिवारी कभी आसमान नापने वाले पायलट बनने का ख्वाब देखते थे। लेकिन एक दिन विमान उड़ाते समय उनके साथ घटी एक अलौकिक घटना ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। वे पायलट से एक पैरानॉर्मल एक्सपर्ट बन गए और 'इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी' की नींव रखी। अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उन्होंने कई भूतिया जगहों के रहस्यों को उजागर किया। शुरुआती पांच साल सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन फिर उनके साथ कुछ ऐसी परछाइयां जुड़ने लगीं, जिन्होंने आखिर में उन्हें मौत के दरवाजे तक पहुंचा दिया।
सस्पेंस और एक्टिंग का बेजोड़ संगम
निर्देशक रॉबी ग्रेवाल ने डर को पर्दे पर इस तरह उतारा है कि वह केवल डराता नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर करता है। करण टैकर ने गौरव तिवारी की भूमिका में अपनी जान फूंक दी है; उनकी गंभीरता और डार्क सीन्स में उनके भाव कहानी को बेहद विश्वसनीय बनाते हैं। उनके साथ कल्कि कोचलिन, सलोनी बत्रा और दानिश सूद जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से सस्पेंस की परतों को और गहरा किया है।
हॉरर फैंस के लिए एक परफेक्ट 'बिंज वॉच'
12 दिसंबर को रिलीज हुई यह सीरीज उन लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है जो केवल 'जंप स्केयर्स' नहीं, बल्कि एक सॉलिड कहानी की तलाश में रहते हैं। क्रिटिक्स से लेकर आम दर्शकों तक, हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। इस सीरीज को IMDb पर 8.3 की रेटिंग मिली है। 'भय' आपको यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या वाकई हमारी दुनिया के समानांतर कोई और दुनिया भी है?
ये भी पढ़ें: दृश्यम-महाराज हो जाएंगी धुंआ-धुंआ, दिमाग की नसें खोल देगी 9.6 IMDb रेटिंग वाली वेब सीरीज
O'Romeo के बाद Bloody Romeo ने दी दस्तक, शाहिद की तरह एक और सुपरस्टार बनेगा गैंगस्टर
