1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. गौरव खन्ना से तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं करेंगी आकांक्षा चमोला, रहना चाहती हैं अकेले, बताया क्या है फ्यूचर प्लान?

गौरव खन्ना से तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं करेंगी आकांक्षा चमोला, रहना चाहती हैं अकेले, बताया क्या है फ्यूचर प्लान?

'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला ने बताया कि तलाक के बाद उन्होंने शादी न करने का फैसला क्यों किया है। उन्होंने अकेले रहकर जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने के बारे में भी बात की।

Akanksha Chamola, Gaurav Khanna- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AKANKSHAGKHANNA आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना

आकांक्षा चमोला ने लॉक अप सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान खुलासा किया कि वह गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं। एक्ट्रेस की इस बात न सभी को हैरान कर दिया है। उनके इस बयान से जेल में हलचल मच गई और सभी कंटेस्टेंट्स उनसे इस बारे में बात करते दिखाई दिए। आकांक्षा ने बताया कि यह पहली बार है, जब वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में यह अपडेट नेशनल टेलीविजन पर शेयर कर रही है। नौवें एपिसोड में एक्ट्रेस आकांक्षा ने अपने जीवन के बारे में नया खुलासा किया और बताया कि वह तलाक के बाद कैसे आगे बढ़ने का प्लान बना रही हैं।

आकांक्षा चमोला का अतीत पर छलका दर्द

नेटफ्लिक्स के 'लॉक अप' में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है और इस सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा आकांक्षा चमोला के तलाक की घोषणा की रही है। अब अपने दिल की बात शेयर करते हुए, आकांक्षा चमोला ने पामेला सेरेना को अपने दिल का हाल बताया है, जिसमें उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की कि क्या वह दोबारा शादी करने के बारे में सोच रही हैं। अपने अतीत के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने पामेला से कहा, 'मैंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी, पता है? मैं 24 साल की थी।' इस पर पामेला ने कहा, 'तुम अभी भी जवान हो, तुम्हें कोई न कोई मिल ही जाएगा।'

आकांक्षा चमोला ने दूसरी शादी से किया इनकार

आकांक्षा ने टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना से तलाक के बाद जिंदगी के एक नए पड़ाव को अपनाने के बारे में भी बात की। आकांक्षा ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'नहीं, मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती। मुझे लगता है कि मेरा यह सफर पूरा हो गया है।' उन्होंने बताया कि वह पहली बार अकेले रहेंगी। उन्होंने आगे कहा, 'अपनी जिंदगी में पहली बार मैं अकेले रहने वाली हूं। यानी न तो अपने माता-पिता के घर में और न ही अपने पति के घर में। मेरा अपना घर होगा।'

आकांक्षा चमोला रहना चाहतीं अकेले

तलाक के बाद आकांक्षा चमोला कैसे रहने वाली हैं? अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, 'मैं जिंदगी भर अकेले ही रहूंगी' उनकी इस बात से यह तो साफ हो गया है कि वह गौरव खन्ना से डिवोर्स के बाद अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीना चाहती हैं।

ये भी पढे़ं- शिल्पा शिंदे की एंट्री से 'लॉक अप 2' में बढ़ी तनातनी, शिवांगी जोशी के बयान से छिड़ी बहस, आकांक्षा चमोला का बड़ा दावा

आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा की लगाई क्लास, 'ईविल पर्सन' का दिया टैग, बोलीं- 'बहुत बुरी इंसान हो'