2 घंटे 37 मिनट की वो धांसू एक्शन थ्रिलर फिल्म, जिसकी कहानी घुमा देगी दिमाग, अंत देख सहम जाएगा आप
अगर आपको सस्पेंस-एक्शन थ्रिलर से भरपूर कंटेंट देखना पसंद है तो आप थलपति विजय की ये धांसू फिल्म देख सकते हैं, जो दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसकी कहानी आपको आखिरी तक बांधे रखेगी।
साल 2016 में आई ये एक्शन थ्रिलर फिल्म इतनी बेहतरीन है कि इसका हर एक सीन आपके होश उड़ा देगा। यह साउथ की सबसे बेस्ट सस्पेंस एक्शन थ्रिलर सीरीज में से एक हैं, जिसकी कहानी आज तक लोग भूल नहीं पाए हैं। अगर आप सस्पेंस और एक्शन थ्रिलर से भरपूर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको एक बार ये धांसू फिल्म जरूर देखना चाहिए। एक्शन के मामले में ये मूवी 'दृश्यम' और 'अंधाधुन' को जबरदस्त टक्कर देती है, जो एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म ने सिर्फ दर्शकों के दिलों को जीत था, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई।
पहले सीन से आखिरी तक सस्पेंस से हैं लबालब
हम एक्शन थ्रिलर तमिल फिल्म 'थेरी' की बात कर रहे हैं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में जोसेफ कुरुविला का किरदार थलपति विजय ने निभाया है। फिल्म की कहानी बहुत ही मजेदार तरीके से शुरू होती है, जिसका अंत देख किसी का भी दिमाग हिल जाएगा। इस फिल्म का पहला खूनी सीन ही आपके होश उड़ा देंगे। थलपति विजय ने एक एक्टर के तौर पर अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें 2016 की एक्शन फिल्म 'थेरी' भी शामिल है, जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक बन गई थी। चूंकि एक्टर की पिछली फिल्म में देरी हो रही है, इसलिए थेरी के मेकर्स ने इसे सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने की घोषणा की है।
थेरी सिनेमाघरों में कब दोबारा रिलीज होगी?
10 जनवरी, 2026 को प्रोड्यूसर कलाईपुली एस. थानु ने X (ट्विटर) पर घोषणा की कि थलपति विजय की 'थेरी' सिनेमाघरों में वापस आएगी। फिल्म के एक नए पोस्टर के साथ यह घोषणा की गई। प्रोड्यूसर ने बताया कि एटली की पावर-पैक्ड एंटरटेनर 15 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो इसकी 10वीं सालगिरह के मौके पर होगी। विजय की मास एंटरटेनर फिल्म के री-रिलीज की घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' सर्टिफिकेशन की वजह से रिलीज नहीं हो पा रही है।
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का फ्लॉप रीमेक
यह कहानी एक पिता-बेटी के रिश्ते को दिखाती है। इसमें थलपति विजय मुख्य भूमिका में हैं तो वहीं, उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु और एमी जैक्सन जैसे कलाकार भी हैं। एटली द्वारा निर्देशित यह फिल्म DCP विजया कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अपनी बेटी की जान खतरे में होने पर अपने खतरनाक अतीत में लौटना पड़ता है। अपनी प्यारी बेटी की रक्षा के लिए, विजय दुश्मनों से निपटने के लिए फिर से कमान संभालता है। यह तमिल भाषा की फिल्म इतनी लोकप्रिय हुई कि इसे हिंदी में 'बेबी जॉन' के रूप में रीमेक किया गया, जिसमें वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जारा जियाना और जैकी श्रॉफ ने अभिनय किया है। ब्लॉकबस्टर थेरी का बॉलीवुड रीमेक 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
ये भी पढे़ं-
शाहरुख खान संग दिख रही कहां है ये क्यूट बच्ची? एक्टिंग छोड़ अब कर रही ये काम
नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने इस रीति रिवाज से की शादी, दिशा पटानी ने शेयर की ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें
