Wednesday, January 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान संग दिख रही कहां है ये क्यूट बच्ची? एक्टिंग छोड़ अब कर रही ये काम

शाहरुख खान संग दिख रही कहां है ये क्यूट बच्ची? एक्टिंग छोड़ अब कर रही ये काम

फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे चाइल्ड आर्टिस्ट ऐसे भी रहे, जो दौलत-शोहरत कमाने के बाद अचानक गायब हो जाते हैं। तस्वीर में शाहरुख खान के साथ दिख रही ये इस क्यूट बच्ची भी बड़े पर्दे पर अपना जादू देखने के बाद एक्टिंग छोड़ आज खुद का बिजनेस चला रही है।

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124
Published : Jan 11, 2026 10:21 am IST, Updated : Jan 11, 2026 10:21 am IST
ShahRukh khan- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM SONY MUSIC INDIA शाहरुख खान के साथ दिख रही ये बच्ची कौन है?

फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर और एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरूआत की थी, जिनमें से कुछ आज भी सिनेमा में एक्टिव हैं और कुछ नेम-फेम कमाने के बाद एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह गए। बाल कलाकारों की हमेशा से बहुत ज्यादा डिमांड रही है क्योंकि वह हर स्टार के बचपन के किरदार को इतनी मासूमियत से निभाते हैं कि लोग उन्हें भूल नहीं पाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही बच्ची के बारे में बताने जा रहे है, जिसने शाहरुख खान और सैफ अली खान जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। इतना ही नहीं तस्वीर में दिख रही ये बच्ची टीवी जगत में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

शाहरुख खान संग काम कर चुकी कौन है ये बच्ची?

भोली सी सूरत, गालों पर डिंपल और कर्ली हेयर वाली एक क्यूट चाइल्ड आर्टिस्ट शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा के साथ फिल्म 'कल हो ना हो' में नजर आ चुकी है। 'कल हो ना हो' में जिया कपूर का किरदार झनक शुक्ला निभाया था, जो फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर कुछ दिनों से तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद से वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इंस्टाग्राम पर supriyarshukla ने यह तस्वीर झनक शुक्ला के साथ शेयर की थी।

एक्टिंग छोड़ अब कहां है कल हो ना हो की जिया

चाइल्ड आर्टिस्ट से लाइफस्टाइल ब्लॉगर और बिजनेस वूमेन बनीं झनक शुक्ला अब इतनी बड़ी हो गई हैं कि उन्होंने उन्हें पहचाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है। झनक शुक्ला ने अपने बॉयफ्रेंड स्वप्निल सूर्यवंशी से शादी की है। उन्होंने 7 जनवरी, 2023 को अपनी रोका सेरेमनी के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। झनक शुक्ला, जो 90 के दशक के हिट टेलीविजन शो करिश्मा का करिश्मा में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने रोल के लिए जानी जाती हैं, मीडिया की चकाचौंध से दूर एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

झनक शुक्ला ने एक्टिंग से ब्रेक क्यों लिया?

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि झनक शुक्ला ने अपनी बढ़ती पॉपुलैरिटी के बावजूद 15 साल की उम्र में लाइमलाइट से दूर होने का फैसला किया। ETimes को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि करिश्मा का करिश्मा में सफलता के बाद उन्हें कल हो ना हो और वन नाइट विद द किंग में रोल कैसे मिले। हालांकि, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर के बजाय अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देने का फैसला किया और आज वह खुद का सबुन का बिजनेस चला रही हैं। आर्कियोलॉजी में मास्टर्स पूरा करने के बाद, झनक को अपने काम में एक नया प्यार मिल गया है। बचपन में एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश होने के बावजूद, बड़े होने पर उसे इंडस्ट्री की चुनौतियों का एहसास हुआ। अब, झनक पूरी तरह से अपने साबुन बनाने के बिजनेस में लगी हुई है।

ये भी पढे़ं-

शिवकार्तिकेयन की 'पराशक्ति' का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रहा ये हाल, कमा डाले इतने करोड़ रुपये

प्रभास की 'द राजासाब' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement