1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. शातिर कातिल के 'चक्रव्यूह' में उलझ जाएगा दिमाग, क्राइम सस्पेंस थ्रिलर का हर सीन है खौफनाक, IMDb रेटिंग 7.1

शातिर कातिल के 'चक्रव्यूह' में उलझ जाएगा दिमाग, क्राइम सस्पेंस थ्रिलर का हर सीन है खौफनाक, IMDb रेटिंग 7.1

प्यार, पैसा और धोखे से भरपूर शातिर कातिल की क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'चक्रव्यूह द ट्रैप' की कहानी आपका दिमाग हिला देगी। अजय, ज्ञानेश्वरी कंद्रेगुला, विवेक त्रिवेदी और उर्वशी परदेशी की ये फिल्म आप ओटीटी पर देख सकते हैं।

Chakravyuham The Trap- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM AMAZON PRIME VIDEO चक्रव्यूह

अगर आप कोई नई फिल्म या सीरीज नहीं देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर कुछ बेहतरीन पुरानी फिल्में भी उपलब्ध हैं, जो आप चिलचिलाती गर्मी में घर बैठे भी देख सकते हैं। आज हम जिस साउथ क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं। वह अपनी जबरदस्त कहानी, धांसू एक्शन सीन और शॉकिंग ट्विस्ट के लिए पसंद की जाती है। इस फिल्म की मिस्ट्री लोगों को दिल दहला देने वाली कहानी के साथ जोड़ती हैं, जिसका अंत देखे बिना दर्शक नहीं रह पाएंगे। क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'चक्रव्यूह द ट्रैप' में अजय, ज्ञानेश्वरी कंद्रेगुला, विवेक त्रिवेदी और उर्वशी परदेशी हैं।

चक्रव्यूह में फंस जाएंगे दर्शक 

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'चक्रव्यूह द ट्रैप' आज भी अपनी बेहतरीन कहानी और जबरदस्त एक्शन सीन्स के लिए पसंद की जाती है। 1 घंटे 47 मिनट की ये फिल्म एक शातिर कातिल के बारे में है। मधुसूदन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय मुख्य भूमिका में हैं। 'चक्रव्यूह' दर्शकों को एक रहस्यमयी अपराध की दुनिया की रोमांचक यात्रा पर ले जाती है, जिसका हर सीन डर और खौफ से भरा होता है। फिल्म खत्म होने के बाद भी आप महीनों तक इसकी कहानी नही भूल पाएंगे।

चक्रव्यूह की धांसू कहानी

कहानी सिरिशा (सिरी) नाम की एक हाउस वाइफ और बिजनेस पार्टनर की बेरहमी से की गई हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। जांच-पड़ताल अचानक संदिग्धों और मनगढ़ंत सुरागों के एक उलझे हुए जाल में बदल जाती है, जिसकी वजह से पुलिस शातिर कातिल के 'चक्रव्यूह' में फंस जाते हैं। ऐसे में यह केस C.I. सत्यनारायण को सौंपा जाता है, जो एक तेज-तर्रार जासूस है। सत्या इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कसम खाता है और सिरी की मौत का सच सामने लाता है। कहानी के अंत में कातिल का पता चलता है। वो कौन हैं और उसने सिरी का गला काट उसकी हत्या क्यों की? इन सभी सवालों का जबाव आपको फिल्म देखने के बाद मिलेगा।

IMDb रेटिंग 7.1

'चक्रव्यूह' को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है। आप ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। अगर आप कम बजट वाली इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके देखने लायक है।

ये भी पढे़ं-

Maa Behen Review: माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की डार्क कॉमेडी ड्रामे से भरपूर, 'मां बहन' देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

सरोगेसी से जुड़वां बच्चों की मां बनीं संभावना सेठ, मल्टीपल IVF  हुए फेल, अब शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस ने बेटी-बेटे का किया स्वागत