1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 8 बार फेल हुआ IVF, लेकिन हिम्मत नहीं हारी, कई दर्द के बाद संभावना सेठ के घर आज आईं खुशियां

8 बार फेल हुआ IVF, लेकिन हिम्मत नहीं हारी, कई दर्द के बाद संभावना सेठ के घर आज आईं खुशियां

 Published : Jun 04, 2026 07:02 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 09:13 pm IST

मशहूर टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ मां बन गई हैं। उन्होंने अपने पति अविनाश द्विवेदी संग सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशखबरी शेयर की है।

Sambhavna Seth, Avinash Dwivedi- India TV Hindi
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी Image Source : INSTAGRAM/@SAMBHAVNASETHOFFICIAL

संभावना सेठ ने इस साल 30 अप्रैल को अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ सरोगेसी के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। आखिरकार अब एक्ट्रेस संभावना जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। इस कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खुशखबरी शेयर की। संभावना और अविनाश ने साथ में अपने घर में एक बेटी और एक बेटा का स्वागत किया है। इस कपल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कई प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। संभावना ने लगभग 25 मिनट का एक व्लॉग भी पोस्ट किया, जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही हैं।

संभावना-अविनाश ने जुड़वां बच्चों का किया स्वागत

संभावना सेठ के इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'इस साल महा दिवाली थोड़ी जल्दी आ गई। लक्ष्मी और गणेश, दोनों घर आ गए। हमारा दिल शुक्रगुजारी से भरा है। हर हर महादेव।' जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट शेयर किया। फैंस और इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में उन पर खूब प्यार बरसाया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में इस कपल और उनके जुड़वां बच्चों को शुभकामनाएं दी।

शादी के 10 साल बाद मिला माता-पिता बनाने का सुख

30 अप्रैल 2026 में संभावना ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी। अपने पति अविनाश के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने खुलासा किया था कि मल्टीपल IVF फेल होने के बाद उन्होंने सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनाने का फैसला लिया है। शादी के 10 साल बाद कपल के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। संभावना और अविनाश ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी। 

सरोगेसी के जरिए संभावना सेठ भरी एक्ट्रेस की सूनी गोद

संभावना और अविनाश द्विवेदी ने अपनी IVF यात्रा के बारे में भी खुलकर बात की है, जिसमें उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अविनाश ने बताया कि यह प्रोसेस संभावना के लिए मल्टीपल IVF शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से बहुत मुश्किल था, क्योंकि इलाज के दौरान कई तरह के इंजेक्शन लगते थे और उसकी वजह से शरीर में कई हैरान करने वाले बदलाव देखने को मिलते थे। मां बनने की अपनी चाह में उन्होंने आठ बार IVF ट्रीटमेंट करवाया, लेकिन हर बार उन्हें निराशा मिली। यह बात उन्होंने अपने हालिया व्लॉग में बताई थी।

ये भी पढे़ं-

जीवित सिंगर को Google ने किया मृत घोषित, स्वरूप खान ने मौत की अफवाह पर लगाया विराम, बोले- अभी हम जिंदा हैं

Maa Behen Review: माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की डार्क कॉमेडी ड्रामे से भरपूर, 'मां बहन' देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन