A
Hindi News मनोरंजन ओटीटी Hello Bachhon Trailer: आ गया फिजिक्सवाला के अलख पांडे की बायोपिक का ट्रेलर, जानें ओटीटी रिलीज डेट

Hello Bachhon Trailer: आ गया फिजिक्सवाला के अलख पांडे की बायोपिक का ट्रेलर, जानें ओटीटी रिलीज डेट

फ‍िज‍िक्‍सवाला के सीईओ अलख पांडे की कहानी अब ओटीटी पर देखने को मिलने वाली है। अलख पांडे की जिंदगी पर बनी वेब सीरीज 'हेलो बच्‍चों' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में विनीत कुमार सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।

hello bachhon- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIX_IN हेलो बच्चों का ट्रेलर हुआ रिलीज

पॉपुलर सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर और टीचर फ‍िजिक्सवाला पर बनी वेब सीरीज 'हेलो बच्‍चों' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। TVF और नेटफ्ल‍िक्‍स की मोस्ट अवेटेड सीरीज में विनीत कुमार सिंह लीड रोल में हैं। टीवीएफ और नेटफ्लिक्स फिजिक्सवाला के सीईओ और टीचर अलख पांडे की जिंदगी को मार्मिक और प्रेरक अंदाज में दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इस वेब सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया, जो अब सुर्खियों में है। करीब सवा 2 मिनट के इस ट्रेलर में सिर्फ मकसद तलाशते टीचर और इंजीनियर-डॉक्टर बनने का सपना देखते बच्चों की कहानी ही नहीं, उस अंदोलन की कहानी भी है जिसने कोरोना के दौरान देश की शिक्षा की दिशा और दशा बदल दी।

हेलो बच्चों का ट्रेलर जारी

पूरे देश में फ‍िजिक्सवाला के नाम से मशहूर अलख पांडे अक्सर अपने वीडियोज में 'हेलो बच्चों' कहकर छात्रों का अभिवादन करते हैं। इसी की तर्ज पर सीरीज का नाम भी रखा गया है। अलख पांडे वो शख्स हैं, जिन्होंने कोरोना के दौरान देश की शिक्षा-दीक्षा को नया रूप दिया और एक नए आंदोलन की शुरुआत की।  हेलो बच्चों को ट्रेलर कुछ साल पीछे ले जाता है और रियल लाइफ कोच फिजिक्सवाला के सफर को दिखाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक कोच गरीब से गरीब बच्चों की उम्मीद बनकर उभरता है और कोविड के दौरान और उसके बाद छात्रों का सबसे पसंदीदा टीचर बन गया।

संघर्ष, जुनून और हक की कहानी

अलख पांडे की कहानी कहानी एक छोटी सी क्लासरूम से शुरू हुई थी और फिर कस्बों से लेकर छोटी-छोटी गलियों के छात्रों तक पहुंची। ट्रेलर में, अलग-अलग बैकग्राउंड के बच्चों की कहानी भी देखने को मिलती है। एक लड़का जो पैसे की तंगी से जूझ रहा है, फैक्ट्री में काम करता है, वहीं एक लड़की है जो परिवार की उन उम्मीदों का विरोध करती है जो उसे पढ़ने से रोकती हैं। एक लड़का जो क्रिकेटर बनने के अपने सपने को भूलकर घर की जिम्मेदारी उठाता है। हेलो बच्चों का ट्रेलर दिखाता है कि पढ़ाई सिर्फ रिजर्व्ड प्रिविलेज नहीं, बल्कि सभी का अधिकार है।

'हेलो बच्चों' रिलीज डेट, OTT पर कब और कहां देखें

'कोटा फैक्‍ट्री' और 'एस्‍प‍िरेंट्स' जैसी दमदार सीरीज बना चकी TVF की नई सीरीज 'हेलो बच्चों' अगले महीने 6 मार्च 2026 को Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी। इस सीरीज में विनीत सिंह लीड रोल में हैं और उनके साथ सीरीज में विक्रम कोचर, गिरिजा ओक, सोनू कुमार यादव, सत्येंद्र सोनी और अवतार वैष्णानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः राजपाल यादव ने किया एक्स्ट्रा इनकम का जुगाड़, जेल से छूटते ही शुरू किया नया काम, वीडियो शेयर कर खुद दी जानकारी
कौन हैं ऐश्वर्या देसाई? प्रभास की Spirit में एक्ट्रेस की एंट्री, रणवीर की फिल्म में भी आ चुकी हैं नजर