1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 8 एपिसोड वाली धांसू क्राइम-थ्रिलर, हफ्तों तक भूल नहीं पाएंगे 'वधांधी' की कहानी, सस्पेंस है लबालब, IMDb रेटिंग 7.9

8 एपिसोड वाली धांसू क्राइम-थ्रिलर, हफ्तों तक भूल नहीं पाएंगे 'वधांधी' की कहानी, सस्पेंस है लबालब, IMDb रेटिंग 7.9

ओटीटी पर कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं तो सस्पेंस से भरपूर साउथ की धांसू क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'वधांधी: द फैबल ऑफ वेलोनी' देख सकते हैं। इसका आखिरी एपिसोड आपकी सोच को नया नजरिया देगा।

Vadhandhi The Fable of Velonie- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM PRIME VIDEO INDIA YT प्राइम वीडियो की क्राइम-थ्रिलर 'वधांधी'

ओटीटी पर क्राइम-थ्रिलर कंटेंट की भरमार है, जिससे यह साफ होता है कि दर्शक इस तरह की कहानियों को देखना पसंद करते हैं। दर्शकों को क्राइम थ्रिलर सबसे ज्यादा इसलिए पसंद आती हैं, क्योंकि इसमें सस्पेंस के अलावा भी बहुत कुछ देखने को मिलता है, जो आपको डरने के साथ-साथ हैरान भी कर देता है। सच का पता लगाने के लिए दर्शक कहानी के आखिर तक स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं। हर दिन दुनिया भर के मेकर्स की कई तरह की फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, लेकिन बहुत कम कहानियां ऐसी हैं जो दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर पाती है। अगर आप उन लोगों में से एक हैं, जिन्हें साउथ की फिल्में-सीरीज देखना ज्यादा पसंद है और कुछ बेहतरीन देखने की तलाश में है तो हम आपको सस्पेंस से लबालब 'वधांधी: द फैबल ऑफ वेलोनी' के बारे में बताने वाले हैं।

हिट सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान

8 एपिसोड वाली सीरीज 'वधांधी: द फैबल ऑफ वेलोनी' के नए सीजन का भी ऐलान हो चुका है। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में सस्पेंस, रहस्य, शाॉकिंग ट्विस्ट और हैरान करने वाला अंत देखने को मिलेगा। इसका पहला सीजन 2022 में आया था और अब इसका दूसरा सीजन इस साल दस्तक देने वाला है। वधांधी सीजन 2, जो 'वधांधी: द मिस्ट्री ऑफ मणि' के नाम से रिलीज होने वाली है। उसे एंड्रयू लुइस डायरेक्ट करेंगे। इसमें नई और पूरी तरह से अलग कहानी देखने को मिलेगी। कास्ट में भी बदलाव हो सकते हैं।

दिमाग हिला देने वाली कहानी

'वधांधी: द फैबल ऑफ वेलोनी' आठ एपिसोड वाली तमिल भाषा की क्राइम थ्रिलर है। यह दिखाती है कि कैसे समाज में बिना रोक-टोक फैलने वाली अफवाहें और सनसनीखेज मीडिया ट्रायल एक लड़की की दुखद मौत की सच्चाई को धुंधला कर देती है। 'वधांधी' की कहानी की शुरूआत कन्याकुमारी के बाहरी इलाके में वेलॉनी नाम की एक लड़की की रहस्यमयी हत्या से होती है। जैसे-जैसे पुलिस मामले की जांच करती है, उसके मौत की अफवाह तेजी से फैलती हैं, जिससे उसके परिवार की बदनामी होती है। यह सीरीज दिखाती है कि कैसे गपशप और गलत जानकारी सच को झूठ में बदल सकती है। अफवाहों की वजह से हत्या की जांच और भी रहस्यमय बन जाती है।

IMDb ने दी धांसू रेटिंग

'वधांधी: द फैबल ऑफ वेलोनी' को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है। ये सीरीज आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसका दूसरा सीजन भी इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

'मां बहन' में क्या था खास? माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा क्यों बनी फिल्म का हिस्सा, बताई वजह

Bandar Movie Review: स्क्रीन पर छा गए बॉबी देओल, अनुराग कश्यप की हार्ड-हिटिंग ड्रामा 'बंदर' देखने से पहले पढ़ें रिव्यू