1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. सीरियल किलर और आतंकी संगठन के बीच फंसे साई सुशांत, 'व्यूहम' में मिलेगा सस्पेंस-क्राइम का तगड़ा डोज, IMDb रेटिंग है 7.5

सीरियल किलर और आतंकी संगठन के बीच फंसे साई सुशांत, 'व्यूहम' में मिलेगा सस्पेंस-क्राइम का तगड़ा डोज, IMDb रेटिंग है 7.5

ओटीटी पर एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कोई बेहतरीन देखना चाहते हैं तो सस्पेंस-क्राइम 'व्यूहम' देख सकते हैं। इसमें खतरनाक सीरियल किलर और आतंकी संगठन की खौफनाक कहानी दिखाई गई है।

Vyooham series- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM AMAZON PRIME VIDEO प्राइम वीडियो की क्राइम-थ्रिलर सीरीज

ओटीटी पर कई ऐसी स्टोरी मौजूद है, जो आपके दिलों-दिमाग में हमेशा के लिए घर कर जाएगी। दर्शकों के बीच इन दिनों सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर से भरपूर कहानियों जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लोगों को इस तरह की कहानी पसंद आती है, क्योंकि इसमें मिस्ट्री, सस्पेंस, एक्शन और इमोशनल ड्रामा होता है। हीरो कई खतरनाक खतरों का सामना करता है और साथ ही अपनी मुश्किलों से भी जूझता है, जिससे यह सफर और भी दिलचस्प और रिलेटेबल बन जाता है। अगर आप भी इसी तरह का कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो लगातार ट्विस्ट, हाई स्टेक्स और एक मुश्किल केस को सुलझाने की चुनौती भरपूर यह धमाकेदार सीरीज देख सकते हैं, जो दर्शकों अपनी कहानी से आखिर तक बांधे रखती है।

सीरीज की धांसू कहानी

8 एपिसोड वाली सीरीज 'व्यूहम' की कहानी एक नए पुलिस ऑफिसर की है। इसमें उसे एक हिट एंड रन केस सौंपा जाता है, जिसमें एक प्रेग्नेंट कपल ने अपना बच्चा खो दिया था। जो केस शुरुआत में बिल्कुल आसान और साफ-साफ लगता है। वह बाद में कई ऐसे लोगों से जुड़ा एक उलझा हुआ मामला बन जाता है, जिनका आपस में कोई सीधा संबंध नहीं होता। केस को सुलझाने के लिए ऑफिसर को एक सीरियल किलर, एक ट्रेंड नक्सल, सस्पेंडेड पुलिसवाले और टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन को पकड़ना पड़ता है। साथ ही उसे अपने दर्दनाक अतीत का भी सामना करना पड़ता है।

कहां देखें 'व्यूहम'

अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है। 'व्यूहम' पर 14 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई थी। सीरीज में आखिरी दो एपिसोड में जिस तरह से ट्विस्ट आते हैं, वह बहुत खौफनाक है। हर बुरे काम का दुखद अंत होगा और डायरेक्टर ने इसे बहुत समझदारी से दिखाया है। इन्वेस्टिगेशन में जो डिटेलिंग की गई, उसे अच्छे से दिखाया गया है। इसके अलावा लीड कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस भी कमाल की है।

सीरीज व्यूहम की बेहतरनी कास्ट

'व्यूहम' एक भारतीय तेलुगु भाषा की सस्पेंस-क्राइम सीरीज है, जिसे शशिकांत श्रीवैष्णव पीसापति ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में साई सुशांत रेड्डी के अलावा चैतन्य कृष्ण, पावनी गंगीरेड्डी, रवींद्र विजय, शशांक, चदलवाड़ा हरिकृष्णा, प्रीति असरानी, ​​प्रदीप रुद्र, डॉ. प्रमोद चौधरी, स्वेता वर्मा, मोनिका थंगालापल्ली, डीडी श्रीनिवास, ज्वाला कोटि, अनिरुद्ध पवित्रन, आशीष जोस, शिवा कार्तिक और के.एस राजू भी हैं।

ये भी पढे़ें-

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' पर उठे सवाल, आशीष चंचलानी ने समय रैना का किया बचाव, बोले- 'सपोर्ट करो, जज नहीं'

KSBKBT 2: मंडप पर होगा तमाशा, रियो से शादी करने से इनकार करेगी वैष्णवी, पार्थ की खुलेगी किस्मत