'कॉफी विद करण 9' के काउच पर अगले मेहमान जाह्नवी कपूर और वरुण धवन होंगे। प्रोमो से यह साफ हो गया है कि आने वाला एपिसोड बहुत मजेदार और हंसी-मजाक से भरपूर होने वाला है। शो की नई क्लिप में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन एकदम बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। जाह्नवी और वरुण फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो के तीसरे एपिसोड में नजर आने वाले हैं। इस आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें ढेर सारी मस्ती की झलक देखने को मिलती है। साथ ही अर्जुन कपूर की भी सरप्राइज़ एंट्री होती है। 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के नए प्रोमो में एक्ट्रेस जाह्नवी एक मजेदार खुलासा भी करती हैं।
करण जौहर की वजह से बढ़ गया था जाह्नवी कपूर का वजन
प्रोमो में वरुण धवन ने बताया कि करण जौहर ने उनसे और जाह्नवी कपूर से बात करना बंद कर दिया था। इस पर करण ने कहा, 'मैं आप दोनों से नाराज था।' इस पर जाह्नवी ने जवाब दिया, 'जब हमारी बातचीत बंद हुई तो मेरा वजन बढ़ गया था।' वरुण ने आगे कहा, 'करण, आपने बहुत ड्रामेटिक बातें कहीं। आप बिल्कुल कभी खुशी कभी गम के बच्चन साहब बन गए थे- 'मैं बड़ा हूं, मेरा हक है!' प्रोमो शेयर करते हुए, जियो हॉटस्टार ने लिखा, 'वरुण, जाह्नवी और अर्जुन 'कॉफी' काउच पर? भाई फिर तो हंगामा होना ही है! 'कॉफी विद करण' सीजन 9, एपिसोड 3, बुधवार शाम 7 बजे स्ट्रीम होगा -सिर्फ जियो हॉटस्टार पर 'द पीकॉक हब' में।'
जाह्नवी और वरुण धवन ने करण जौहर को पहुंचाया दुख
वरुण ने जब बताया कि करण जौहर ने उनसे और जाह्नवी से बात करना बंद कर दिया था तो फिल्ममेकर ने इस पर जवाब देते हुए अपने दिल का हाल सुनाया और कहा, 'मुझे आप दोनों से दुख पहुंचा था।'
जाह्नवी कपूर का फेवरेट इंस्टाग्राम
इस बातचीत के दौरान जब जाह्नवी से उनके पसंदीदा इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने अभिनेता रवि किशन के अकाउंट का नाम लिया और उनका मशहूर डायलॉग दोहराया। बोलीं - 'नाम या दाम... नाम, क्योंकि पैसा तो मेरे भाई के पीछे-पीछे आता है।'
कॉफी विद करण 9 का तीसरा एपिसोड कब आएगा
14 अक्टूबर को 'कॉफी विद करण' अपने नौवें और आखिरी सीजन के साथ वापस आ गया। पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आए और करिश्मा कपूर ने भी सरप्राइज एंट्री ली। दूसरे एपिसोड में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ शो में शामिल हुए, लेकिन उनके आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई और उन्हें ट्रोल किया गया।
ये भी पढ़ें - विजय देवरकोंडा या रश्मिका मंदाना, किसने पहले की शादी की बात? 'कॉफी विद करण 9' में खुला राज